दुबई में इस समय अफगानिस्तान प्रीमियर लीग खेली जा रही है. इस लीग में अभी तक मैच काफी ज्यादा रोमांचक हुए है. आज के मैच में कंधार नाइट का सामना काबुल ज़वानन से हुआ. इस मैच में टॉस काबुल ने जीता. काबुल के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.
कंधार ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कंधार की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग कुछ ख़ास नही कर सके और बिना खाता खोले वापस लौट गए. उनके आउट होने के बाद टीम के कप्तान असगर और मैकुलम ने 64 रन की साझेदारी की. इस दौरान असगर 31 गेंदों में 60 रन विस्फ्टोक पारी खेल कर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मैकुलम भी ज्यादा देर तक नही रुक सके और 16 रन बना के आउट हो गए.

तीन विकेट गिरने के बाद ज़माल और जार्डन ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 36 रन की साझेदारी की. इस दौरान जमाल 28 रन बना के आउट हो गए. उनके विकेट के बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम ने 20 ओवर में 153 रन बनाए.
काबुल ने दिखाया दम
Ronchi, tricked in understanding the pace and pitching, loses wicket at 31. #APLT20 @ACBofficials pic.twitter.com/nGWUfXkJFe
— Afghanistan Premier League T20 (@APLT20official) October 16, 2018
154 रन स्कोर का पीछा करते हुए काबुल की शुरुआत अच्छी रही. इस दौरान दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 56 रन की साझेदारी की. इस दौरान रोंची 31 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद विस्फोटक बल्लेबाज़ ज़जई भी ज्यादा देर नही रुक सके और 16 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद इनग्राम कुछ ख़ास नही कर सके और 11 बना के आउट हो गए.
Ronchi on fire. #APLT20 @ACBofficials pic.twitter.com/2zR8Qwb933
— Afghanistan Premier League T20 (@APLT20official) October 16, 2018
अंत में राशिद खान का जादू एक बार फिर से देखने को मिला. उन्होंने मात्र 8 गेंदों में 27 रन की पारी खेल कर काबुल की टीम को जीत दिला दी. अपनी इस पारी के दौरान तीन छक्के लगाए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post APL 2018: 6 6 6 के मदद से राशिद खान ने खेली तूफानी पारी, मात्र 8 गेंदों में जीता दिया टीम को मैच appeared first on SportzWiki Hindi.