अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो गयी. पहला मैच पाकतिया पैंथर्स और काबुल जवानन के बीच खेला गया. काबुल लौरी एवन्स की नाबाद 79 रनों की तूफानी पारी की मदद से 3 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही.
कप्तान शहजाद और सिंकदर की तूफानी पारी नहीं आयी काम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकतिया टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए. कप्तान मोहम्मद शहजाद और इंसाउल्लाह जानत ने पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की. इंसाउल्लाह 27 रन बनाकर आउट हु.

इसके बाद कप्तान मोहम्मद शहजाद भी 67 रन बनाकर आउट हो गए. शहजाद ने 39 रनों की अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए. तीसरे नंबर पर आए कैमरों डेलपोर्ट ने 19 रन बनाए. शाहिद अफरीदी 1 रन ही बना सके. सिकंदर रजा 78 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर नाबाद रहे. सिकंदर ने 40 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए. सिकन्दर के साथ कालम मैक्लियोड 6 रन बनाकर नाबाद लौटे. गेंदबाजी में शेहजाद ने 2 विकेट लिए.
लौरी एवन्स की धमाकेदार पारी ने दिलाई जीत
राशिद खान की कप्तानी वाली काबुल जवानन ने 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत दर्ज करली. टीम की शुरुआत खास नहीं रही थी विकेटकीपर ल्यूक रोंची 15 रन बनाकर ही आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी हजरतउल्लाह और जावेद के बीच हुई. हज़रतउल्लाह ज़जाई 27 रन बनाकर आउट हुए. जावेद अहमदी ने 25 रन बनाए.

शाहिदउल्लाह कमाल ने 12 रन बनाए. कप्तान राशिद खान ने 11 गेंदों पर 24 रनों की छोटी मगर तूफानी पारी खेली. इसमें उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया. लौरी एवन्स ने नाबाद 79 रन बनाकर और फरीद अहमद ने नाबाद 14 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.
लौरी ने 79 रनों की पारी 39 गेंदों पर खेली. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़े. गेंदबाजी में शरफुद्दीन अशरफ और ताहिर खान ने 2-2 विकेट लिए. जबकि यूसुफ ज़जाई और जिया उर रहमान ने 1-1 विकेट लिए.
The post APL-2018: एपीएल के पहले मैच में लौरी एवन्स की धमाकेदार पारी से काबुल जवानन ने दर्ज की जीत appeared first on SportzWiki Hindi.