इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर विश्व क्रिकेट में कई तरह की टी-20 क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। टी-20 क्रिकेट लीग में एक और देश लीग की एन्ट्री हुई है वो है एशिया की सनसनी अफगानिस्तान की….
ये पांच अफगान खिलाड़ी अगले आईपीएल में आ सकते हैं नजर
अफगानिस्तान की टीम धीरे-धीरे विश्व क्रिकेट के मानचित्र पर अपनी जगह को खास कर रही है तो वहीं अफगानिस्तान प्रीमियर लीग से अफगान खिलाड़ी अपनी पहचान बना रहे हैं।

आईपीएल में अब तक तो तीन अफगानी खिलाड़ियों की ही एन्ट्री हो सकी है, लेकिन इस लीग के बाद अगले आईपीएल सीजन में कुछ और अफगानी खिलाड़ियों की एन्ट्री देखने को मिल सकती है।
हजरतुल्लाह जैजई
अफगानिस्तान के 23 साल के युवा बल्लेबाज हजरतुल्लाह जैजई ने अब तक खेले इंटरनेशनल के छोटे करियर में खासा प्रभावित किया है। हजरतुल्लाह जैजई ने 3 मैचों में 58 की बेहतरीन औसत के साथ 174 रन बनाए हैं।

इस एपीएल में काबुल जवनान की टीम के लिए खेल रहे हजरतुल्लाह जैजई ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 209 रन बना लिए हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरों में हैं।
मोहम्मद शहजाद
अफगानिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान ही नहीं टी-20 क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम बल्लेबाजों में शुमार हैं।

पख्तिया पैंथर्स के कप्तान मोहम्मद शहजाद ने एपीएल में खेले 4 मैचों में करीब 42 की औसत से 166 रन बना लिए हैं और आईपीएल के फ्रेंचाइजियों को अपनी ओर देखने की तैयारी कर ली है।
हशमतुल्लाह शाहीदी
अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहीदी ने अब तक अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। हशमतुल्लाह ने टी-20 तो ज्यादा नहीं खेले लेकिन वनडे में खासा प्रभाव छोड़ा है।

उनके इसी शानदार प्रदर्शन से वो एपीएल में नागहर नियोपोर्ड टीम का हिस्सा बने और वहां भी प्रभावित किया। अब तक उन्होंने 5 मैचों में 71 की औसत से 142 रन बनाए हैं और आईपीएल में खेलने का भी दम दिखाया है।
गुलबदीन नैब
अफगानिस्तान टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज गुलबदीन नैब ने अपनी गेंदबाजी से इंटरनेशनल मैचों में खास छाप छोड़ी है। गुलबदीन नैब ने गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल में इनको मौका मिल सकता है।

एपीएल में बल्ख लीजेंड्स टीम के लिए खेल रहे गुलबदीन के लिए अब तक ये सीजन बहुत अच्छा गुजरा है। उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं।
सैयद अहमद सिरजाद
अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज सैयद अहमद सिरजाद ने अब तक अपने प्रदर्शन से बहुत ही प्रभावित किया है। अफगान टीम के लिए 3 टी-20 मैचों में 7 विकेट ले चुके सैयद अहमद का एपीएल में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

एपीएल में कंधार नाइट्स के लिए खेल रहे सैयद अहमद से अब तक इस एपीएल में 4 मैच खेल लिए हैं जिसमें उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट अपने नाम कर प्रभावित किया है। इस प्रदर्शन से ये आईपीएल में नजर आ सकते हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post APL में शानदार प्रदर्शन के बाद इन 5 अफगानिस्तानी खिलाड़ियों को मिल सकता हैं आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट appeared first on SportzWiki Hindi.