इस समय दुबई में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग खेली जा रही है. आज के मैच में Nangarhar Leopards का सामना Kabul Zwanan से हुआ. इस मैच में टॉस काबुल के कप्तान राशिद खान ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.
Nangarhar Leopards ने दिखाया दम

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी nangarhar ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया. इस दौरान टीम ने अच्छी शुरुआत की. टीम के सलामी बल्लेबाज़ एंटोन डेवविच और तरकाई ने 109 रन की साझेदारी की. इस दौरान तरकाई 42 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद शहीदी भी 20 रन बना के आउट हो गए. वही डेवविच ने अपनी विस्फोटक पारी जारी रखी.

उनकी इस पारी की वजह से टीम ने 20 ओवर में 188 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. वही काबुल के लिए सबसे अच्छी गेंदबाज़ी राशिद खान ने की. उन्होंने चार ओवर सिर्फ 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया. वही डेवविच ने 58 गेंदों में 94 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए.
ज़जई ने दिखाया दम

189 जैसे बड़े स्कोर का पीछा करतें हुए उम्मीद की जा रही थी कि काबुल एक तूफानी शुरुआत करेगी. ज़जई ने कुछ वैसा ही किया. उनकी बल्लेबाज़ी का आलम ये था कि रहमान ने भी अपने दो ओवर में 40 दे दिए. उन्होंने मात्र 55 गेंदों में 124 रन की पारी खेल डाली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 छक्के और 12 चौके लगाए. उनके साथी रोंची ने उनका अच्छे से साथ दिया.
इस दौरान उन्होंने उनका पूरी तरह से साथ और टीम को जीत के पास ले गए. ज़जई की इस पारी को रहमत ने खत्म किया. उनके आउट होने के बाद रोंची भी 26 रन बना के आउट हो गए. वही इन्ग्राम भी एक रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद अहमिदी ने काबुल टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 16 गेंदों में 15 रन की पारी खेली.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post APL में आया ज़जई का नाम का तूफ़ान, 55 गेंदों में 124 रनो की पारी खेल कर दिलाई काबुल को जीत appeared first on SportzWiki Hindi.