Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

APL2018: बेन कटिंग की तूफानी पारी नहीं आ सकी काम, पाकतिया पैंथर्स ने दर्ज की 21 रनों से जीत

paktia panthers

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग(एपीएल) का चौथा मुकाबला पाकतिया पैंथर्स और नंगरहार लियोपार्ड्स के बीच खेला गया. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कप्तान मोहम्मद शहजाद की पाकतिया पैंथर्स ने 21 रनों से जीत दर्ज की.

पाकतिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 184 रन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकतिया पैंथर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए. पाकतिया टीम ने अपना पहला विकेट इंसाउल्लाह के रूप में 19 रन के स्कोर पर ही खो दिया था. इंसाउल्लाह 11 रन बनाकर मुजीब की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए. दूसरे सलामी बल्लेबाज कप्तान मोहम्मद शहजाद ने 53 रनों की पारी खेली.

शहजाद रन आउट का शिकार हुए. उन्होंने अपनी पारी में 31 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 2 छक्के लगाए. कैमरोन डेलपोर्ट ने 35 रन बनाए. सिकंदर रजा 8 रन बनाकर आउट हुए. शाहिद अफरीदी 19 रन ही बना सके.

शरफुद्दीन अशरफ ने 11 रन बनाए. अज्मतुल्लाह ओमरजाई और इसुरु उडाना बिना कोई रन बनाकर आउट हुए. वहीं सामीउल्लाह शेनवारी 25 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान नंगरहार के कप्तान गें कटिंग ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए.

नंगरहार 6 विकेट खोकर बना सकी 163 रन 

जीत के लिए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंगरहार टीम ने 51 रनों पर ही 5 विकेट खो दिए थे. इसके बाद कप्तान बेन कटिंग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली. पर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. कटिंग आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर हिट विकेट होकर आउट हुए. 39 गेंदों पर 71 रनों की इस पारी में कटिंग ने 6 छक्के और 5 चौके लगाए.

कटिंग के अलावा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हश्मतुल्लाह शहीदी रहे. शहीदी ने 36 गेंदों पर 49 रन बनाए और नाबाद रहे. नंगरहार के शीर्ष चार बल्लेबाजों नजीब तरकाई, जॉनसन कार्लोस, एंटन डेविच और रहमत शाह ने क्रमश: 12,1, 8 और 7 रन बनाए. पाकतिया की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट इसुरु उडाना को मिले. जबकि बाकी चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए.

The post APL2018: बेन कटिंग की तूफानी पारी नहीं आ सकी काम, पाकतिया पैंथर्स ने दर्ज की 21 रनों से जीत appeared first on SportzWiki Hindi.