अफगानिस्तान प्रीमियर लीग आज अपने अंतिम पढ़ाव पर पहुँच गई है. अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में आज फाइनल में काबुल ज़वानन का सामना बलख लीजेंड से हुआ. इस मैच में काबुल के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
कैस अहमद ने मचाया धमाल

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी काबुल टीम की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम का पहला विकेट सिर्फ 15 रन पर ही खो दिया. इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोंची सिर्फ 9 रन बना के आउट हो गए. वही पुरे सत्र में शानदार फॉर्म रहे जजाई भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 10 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पर्नेल और इन्ग्राम ने टीम को संभला.

इस दौरान खतरनाक होती इस साझेदारी को बोपरा ने तोड़ा. उन्होंने इनग्राम को 21 रन पर आउट किया. उनके आउट होने के बाद पर्नेल भी कुछ ख़ास नही कर सके और 22 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कैस अहमद का तूफ़ान आया.
उन्होंने निचलेक्रम को पूरी तरह से तबाह कर दिया. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट हासिल किये. उनकी खतरनाक गेंदबाज़ी की वजह से काबुल की टीम सिर्फ 132 रन ही बना सके.
गेल ने बाकी का काम किया आसान
T20 Master Blaster is in the house. Hold on to your seats. #APLT20 pic.twitter.com/TPhlgfLlzu
— Afghanistan Premier League T20 (@APLT20official) October 21, 2018
बलख की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. टीम के शुरुआती विकेट सिर्फ 6 रन पर गिर गए थे. इस दौरान गेल ने बार फिर से खुद को मैच विनर साबित का दिया. इस दौरान उन्होंने 34 गेंदों में 56 रन की पारी खेली.
इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके बाद बचा हुआ काम रवि बोपरा ने कर दिया. उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए 29 गेंदों में 32 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की वजह से बलख ने इस मैच को चार विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ ही वो अब अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के फाइनल के विजेता बन गए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post APL2018: मैदान पर आया गेल नान का तूफान बलख लीजेंड ने जीता अफगानिस्तान प्रीमियर लीग appeared first on SportzWiki Hindi.