Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Asian Champions Trophy: इस खिलाड़ी की हैट्रिक से भारत ने कोरिया को 4-1 से दी पटखनी

इंटरनेट डेस्क। मलेशिया के मस्कट में बुधवार को खेले गए हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने कोरिया को हराने में कामयाबी हासिल की। भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को इस शानदार मुकाबले में 4-1 विशाल अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की।

नगर निगम में इस पद पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

कोरिया के साथ खेले गए इस मैच में भारत के हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत सिंह ने इस अहम मैच में कोरिया के खिलाफ तीन गोल दागने में कामयाबी हासिल की। हरमनप्रीत सिंह ने कोरिया के खिलाफ शुरू से ही कड़ा रूख अपनाया। सिंह ने मैच के चौथे मिनट में ही भारत को 1—0 की बढ़त दिला दी। उसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने मैच के 47वें और 59वें मिनट गोल दागे। भारत की ओर गुरजंत सिंह ने भी 10 मिनट में गोल दागने में कामयाबी हासिल की। कोरिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए हरमनप्रीत सिंह को मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं प्यून की इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

मस्कट में खेले गए इस मैच में कोरिया की टीम ने एकमात्र गोल दागा। इस मैच में कोरिया के ली ने टीम के लिए एकमात्र गोल दागने में कामयाबी हासिल की। भारतीय हॉकी टीम ने इस प्रकार अपने लीग चरण में पांच मैचों में से चार जीत हासिल की है। इसके साथ ही भारत, मलेशिया, पाकिस्तान और जापान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं। कोरिया की टीम हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।