Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

AusvPak: पहली पारी में 282 रन ही बना सका पाकिस्तान

खेल डेस्क। अपना पहला ही टेस्ट मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज फखर जमां (94) और कप्तान सरफराज अहमद (94) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन की कातिलाना गेंदबाजी के सामने 282 रन बनाने में सफल रही।

हालांकि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपने दो विकेट केवल 20 रन पर ही गंवा दिए।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक वक्त अपने पांच विकेट केवल 57 रन पर खो दिए थे लेकिन इसके बाद फखर जमां और सरफराज ने छठे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला।हालांकि पाकिस्तान के ये दोनों ही बल्लेबाज केवल छह-छह रन से अपना शतक बनाने से चूक गए।

फखर जमां ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 198 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की सहायता से 94 रन बनाए। वहीं सरफराज 129 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 94 रन बनाने में सफल रहे।

कंगारू टीम की ओर से ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 78 रन पर चार विकेट अपने नाम किए। उन्होंने ये चार विकेट केवल छह गेंदों पर ही झटके थे। वहीं मार्नस लबुशागने 45 रन पर तीन विकेट अपने नाम करने में सफल रहे।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे सात ओवर के खेल में पहले मैच के मैन ऑफ द मैच उस्मान ख्वाजा और नाईटवॉचमैन पीटर सिडल के विकेट खो दिए। इस दोनों बल्लेबाजों को मोहम्मद अब्बास ने पवेलियन की राह दिखाई।