स्पोर्ट्स डेस्क। आख़िरकार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को उस बात लिए राजी कर लिया है जिसमे उन्होंने खिलाड़ियों की पत्नी या उनकी गर्ल फ्रेंड (WAGs) को विदेशी दौरों पर साथ ले जाने की बात कही थी। यह मामला काफी समय से चर्चा में था। दरअसल, यह मामला तब चर्चा में आया जब इंग्लैंड में भारत टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने गई थी और दौरे पर उनके साथ पत्नियां भी थी। इंग्लैंड दौरे पर भारत को टेस्ट और वनडे सीरीज से हाथ धोना पड़ा था ।
वहीं बोर्ड में नियुक्त प्रशासकों की समिति (CoA) ने खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड के विदेशी दौरों पर साथ होने की मांग को मान लिया है । लेकिन पत्नी या गर्लफ्रेंड दौरा शुरू होने के 10 दिन बाद ही जा सकेगी। इससे पहले BCCI ने कहा था कि विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों की पत्नी दिनों के लिए रह सकती थी। वहीं जानकारी में बता दें, BCCI ने 2015 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स साउदरलैंड के इस निर्णय का स्वागत किया था कि पत्नी और गर्लफ्रेंड्स के साथ रहने से ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन खराब हुआ है, लेकिन अब नए फैसले के अनुसार, क्रिकेटर लंबे विदेश दौरे पर अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड्स को साथ रख सकेंगे, लेकिन 10 दिन बाद।
आपको जानकारी में बता दें, इस फैसले पर पहुंचने से पहले CoA ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और रोहित शर्मा से पिछले सप्ताह हैदराबाद में दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले बैठक की थी।
Herald