Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

B'day Special: जब कपिल ने कुंबले से चिल्लाकर कहा, इस लड़के को कौन यहां लेकर आया है

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर और पूर्व कोच अनिल कुंबले आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे है। 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक के बेंगलुरू में जन्मे अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट टीम में काफी अहम योगदान दिया। वो दुनिया के सफल गेंदबाज़ो में से एक रहे है। उनकी क्रिकेट करियर में एक खासियत रही है उनका कभी विवादों में नाम नहीं आया। वो भारत के बेहद शांत स्वभाव के खिलाड़ी रहे है।

उन्होंने अपने करियर में एक रिकॉर्ड ऐसा बनाया था जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा। 7 फरवरी 1999 का दिन अकेले कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पारी में पूरे 10 विकेट लेकर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ऐसा कारनामा करने वाले वो दुनिया के महज दूसरे गेंदबाज बने थे। कुंबले से पहले इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने साल 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी के सभी 10 विकेट (51.2-23-53-10) लेकर यह कारनाम किया था।

आपको बता दें, 4 से 7 फरवरी 1999 तक दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कुंबले ने एक पारी में 26.3 ओवर में 9 मेडन के साथ 74 रन देकर 10 विकेट लिए थे। यहीं नहीं अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट के तीसरे सबसे कामयाब गेंदबाज है। मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) के बाद अनिल कुंबले के 619 विकेट अपने नाम है। यहीं वो इतने विकेट लेने के मामले में भारत के पहले गेंदबाज़ है।

जब कपिल ने कुंबले को डांटा
कुंबले एक महान स्पिन तो रहे है लेकिन वो बहुत चुस्त फील्डरों पर नहीं गिने गए। साल 1990 में इंग्लैंड दौरे पर अनिल कुंबले ने कपिल देव की गेंद पर कैच छोड़ दिया था। इस पर कपिल ने कुंबले को बुरी तरह डांटा दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल ने चिल्लाकर कहा था कि इस लड़के को कौन यहां लेकर आया है।



Herald