इंटरनेट डेस्क। टीम के युवा आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कई बड़े मैचों में अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारतीय टीम का ये आॅलराउंडर खिलाड़ी आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है। हार्दिक पांड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 में सूरत गुजरात में हुआ था। टीम इंडिया के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने 2016 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला था और टीम इंडिया में प्रवेश किया था। हार्दिक पांड्या आज टीम इंडिया नंबर पर आॅलराउंडर खिलाड़ी है। आज पांड्या के जन्मदिन पर उनसी जुड़ी कुछ रोचक बातें आपको बताने जा रहे है। तो आइए नजर डालिए..
गुजरात के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को भारत में आयोजित होने वाली आईपीएल लीग से पहचान मिली और जैसे ही उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला तो उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपक लिया। हार्दिक पांड्या अब टीम इंडिया के प्रमुख और विश्व के सक्रिय सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शामिल हैं। हार्दिक पांड्या ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2016 में T20I से की थी। इसी साल उन्होंने अपना पहला वनडे अन्तर्राष्ट्रीय मैच भी खेला। इसके बाद पिछले साल को पांड्या ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था।
हार्दिक पांड्या की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे उनके पिता हिमांशु का बड़ा हाथ है। उनके पिता का सूरत में बड़ा व्यापार था। लेकिन पांड्या की क्रिकेट प्रति लगन देखकर वो वड़ोदरा शिफ्ट हो गए। वहां पर पांड्या ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे की अकादमी ज्वॉइन की। हालांकि इस कारण उनके पिता का व्यापार में नुकसान हुआ। लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। हालांकि, पैसों की तंगी के चलते हार्दिक पांड्या को अपनी जिदंगी में काफी संघर्ष करना पड़ा। पांड्या ने एक साक्षात्कार में मीडिया को बताया कि आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण कई बार मैगी खाकर ही गुजारने पड़े। हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या भी एक क्रिकेटर है और दोनों भाई आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं।
भारत के इस आॅलरांडर खिलाड़ी का विवादों से भी खूब संबंध रहा है। पांड्या को इस साल कई विवादों से भी गुजरना पड़ा कभी अपनी हेयरस्टाइल को लेकर, कभी बॉलीवुड की अभिनेत्री के साथ नाम जुड़ने पर और कभी भारत के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव से तुलना के विवाद से।