Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

B'day Spl : इस खिलाड़ी ने दिया अनिल कुंबले को मैदान में 'जंबो' नाम

इंटरनेट डेस्क। अनिल कुंबले भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान व शानदार स्पिन गेंदबाज है। भारत के इस स्पिन गेंदबाज ने अपने करियर में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई बार मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई है। भारत का ये दिग्गज गेंदबाज आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहा है। कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को बैंगलुरू में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको कुंबले की कुछ रोचक जानकारियों के बारें में बताने जा रहे है। तो आइए नजर डालिए उन पर..

आपको बता दें कि कुंबले की ताकत स्पिन नहीं बल्कि इस गेंदबाज की ताकत उनकी वैरिएशन और रफ्तार थी। गेंद टप्पा खाने के बाद इतनी तेजी से अंदर आती थी कि बल्लेबाज को संभलने का मौका ही नहीं मिलता था। कुंबले ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत 9 अगस्त 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी। आपको बता देते हैं कि अनिल कुंबले के पैतृक गांव का नाम कुंबला है, इसलिए इनका सरनेम कुंबले है।

भारत के इस दिग्गज गेंदबाज ने 1992 में मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। टेस्ट मैच की किसी एक पारी में विरोधी टीम के सभी 10 विकेट लेने का कारनामा भी कुंबले कर चुके हैं। कुंबले ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज़ हैं। एक बार ईरानी ट्रॉफी के एक मैच के दौरान भारत के इस स्पिन गेंदबाज की बॉल अचानक से उछल गई। जिसके बाद से टीम के ओपनर बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धु ने कुंबले को 'जंबो' कहना शुरू कर दिया। तब से ही टीम इंडिया के सभी साथी उन्हें 'जंबो' कहकर बुलाने लगे। भारत के इस दिग्गज गेंदबाज ने अपने करियर में 132 टेस्ट मैच और 271 वनडे मैच खेले है। अनिल कुंबले ने इस दौरान टेस्ट में 619 विकेट और वनडे में 337 विकेट चटकाए है। अनिल कुंबले ने कई मैचों में अपनी बल्लेबाजी से भी टीम इंडिया को जीताने में भी अहम योगदान दिया है।