इंटरनेट डेस्क। उमेश यादव भारतीय टीम के शानदार गेंदबाज है। भारत के इस तेज गेंदबाज ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान किया है। भारत का ये दिग्ग्ज गेंदबाज आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहा है। उमेश यादव का जन्म 25 अक्टूबर 1987 को उत्तरपद्रेश में हुआ था। भारत के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। खैर, आज उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में आपको बताते है कि उमेश यादव को शुरू से क्रिकेट का शौक था। लेकिन जब बीच में इनका करियर डूबता नजर आया तो उमेश ने पुलिस की नौकरी करने की सोची और पुलिस की नौकरी की तैयारी शुरू कर दी।
लेकिन उमेश यादव की किस्मत में कुछ ओर ही लिखा हुआ था। 2010 उमेश यादव के लिए खुशियां लेकर आया। इस वर्ष उमेश यादव को भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिला। 2010 के बाद से इस तेज गेंदबाज की पूरी लाईफ बदल गई और आज ये गेंदबाज भारत का प्रमुख तेज गेंदबाज है और अभी ये वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेर रहा है।
भारत के इन तेज गेंदबाज ने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में 40 टेस्ट मैच, 75 वनडे मैच और 5 टी20 मैच खेले है। उमेश यादव ने इस दौरान टेस्ट करियर में 117, वनडे में 106 और टी20 में 8 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। भारत का ये प्रमुख तेज गेंदबाज आईपीएल में कई टीमों की ओर से अपनी खतरनाक गेंदबाजी से मैच जीताने में कामयाब रहा है।