Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

B'day Spl : इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, आज तक हैं कायम

इंटरनेट डेस्क। इरफान पठान भारतीय टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी हैं। भारत के इस आक्रामक खिलाड़ी ने कई मैचों में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से मैच जीताने में अहम योगदान दिया है। भारत का ये शानदार बल्लेबाज आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है। इरफान पठान का जन्म वड़ोदरा में 27 अक्टूबर 1984 में हुआ था।

इरफान खान का बचपन काफी संघर्ष से भरा हुआ है। आपको बता दें इरफान खान के पिता मस्जिद में काम करते थे। वहीं, पर इनका बचपन बीता है। इरफान पठान के भाई यूसुफ पठान भी भारत के लिए कई मैच विनिंग पारीयां खेल चुके है। इरफान पठान ने 19 साल की उम्र में अपना अन्तर्राष्ट्रीय करियर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू किया था। लेकिन अपनी शुरूआती मैच में ​इरफान खान को ज्यादा सफलता नहीं मिली। लेकिन भारत के इस दिग्गज गेंदबाज ने 2006 में पाकिस्तान दौरे पर शानदार उपलब्धि हासिल की जो आज ​तक कायम है। पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में इरफान ने पहले ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक जमाई थी। कराची में ली गई ये हैट्रिक बेहद खास दी क्‍योंकि इरफान टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने थे। उनकी इस उपलब्धि के कारण ही इरफान की तुलना भारत के पूर्व आॅलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव से भी की। लेकिन इनकी फार्म के कारण इन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।

इरफान पठान ने अपने टेस्ट करियर में 29 टेस्ट मैच खेले है और 100 विकेट लिए है। इसके अलावा उन्‍होंने 120 वनडे मैचों में 173 विकेट लेने के साथ-साथ 1544 रन भी बनाए हैं। जबकि इरफान पठान ने 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और 28 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। वह आईपीएल में पंजाब, दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। पिछली आईपीएल में पठान कॉमेंट्री बॉक्स में भी नजर आ चुके है।