इंटरनेट डेस्क। आईसीसी ने रविवार को ताजा वनडे रैंकिग की लिस्ट जारी की है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैकिंग में अफगानिस्तान के आॅलराउंडर खिलाड़ी राशिद खान को दुनिया का नंबर वन बेस्ट आॅलराउंडर खिलाड़ी चुना है। अफगानिस्तान के इस युवा आॅलराउंडर खिलाड़ी ने दुबई में आयोजित एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया। उस शानदार प्रदर्शन के कारण ही राशिद खान को नंबर वन आॅलराउंडर का ताज मिला।
ICC ODI Ranking: वनडे का नंबर 2 बल्लेबाज बना ये भारतीय, कुलदीप पहुंचा अब तक की बेस्ट रैंकिंग पर
राशिद खान ने एशिया कप 2018 में गेंदबाजी और बललेबाजी दोनों में उम्दा प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान के इस 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 10 विकेट झटके और टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर रहे। वहीं, बल्लेबाजी में राशिद ने87 रन बनाए।
अफगानिस्तान के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने आईसीसी की ऑलराउंडर रैंकिंग में 67 अंक हासिल किए और छह अंकों की छलांग के साथ सबसे टॉप पर आ गए। इस लंबी छलांग के साथ ही अफगानिस्तान के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने टॉप पर मौजूद शाकिब-अल-हसन को पीछे छोड़ दिया। रैंकिग में राशिद 353 रेटिंग के साथ सबसे टॉप पर हैं, जबकि शाकिब 341 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, अगर वनडे में टॉप बल्लेबाजों की बात करें तो भारत के कप्तान विराट कोहली नंबर पर मौजूद है और दूसरे नंबर पर एशिया कप 2018 जिताने वाले कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा मौजूद है। वनडे रैंकिग के टॉप पांच बल्लेबाजों में भारत के तीन बल्लेबाज है। शिखर धवन भी टॉप फाइव में जगह बनाने में सफल रहे।