Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मौजूदा भारतीय टीम में इनको कहा जाता है ‘गंजू भाई’ , जाने कौन है ये टीम इंडिया का ‘गंजू भाई’

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को साथी खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से किसी नाम से संबोधित करते हैं। इस तरह से कई खिलाड़ियों के टीम साथी के बीच कोई ना कोई नाम लोकप्रिय होता है।

ये हैं भारतीय टीम के गंजू भाई

भारतीय टीम साथियों के द्वारा रखा जाने वाला निकनेम किसी के लिए तो दब जाता है लेकिन किसी का निकनेम बड़ा ही पोपुलर हो जाता है। ऐसे भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों का साथियों द्वारा रखा गया नाम खास बन गया।

ऐसा ही मौजूदा भारतीय टीम में है ‘गंजू भाई’ । ये भारतीय टीम में’ गंजू भाई’ के नाम से ऐसे मशहूर हो चुके हैं कि हर कोई उन्हें इसी नाम से पुकारता है। अब तो आप सोच रहे होंगे कि भारतीय टीम में ये ‘गंजू भाई’ कौन हो सकता है?

फिजियो पेट्रिक फरहार्ट को कहा जाता है टीम इंडिया का गंजू भाई

तो परेशान ना होइए हम आपको टीम इंडिया के गंजू भाई के राज से पर्दा हटा हटाते हुए इनके बारे में बता ही देते हैं। भारतीय टीम में ‘गंजू भाई’ किसी खिलाड़ी नहीं बल्कि सपोर्टिंग स्टाफ के मेंबर फिजियो पेट्रिक फरहार्ट को कहा जाता है।

जी हां भारतीय टीम के खिलाड़ियों को फिट और तंदरूस्त करने की जिम्मेदारी उठाने वाले फिजियो ऑस्ट्रेलिया के पेट्रिक फरहार्ट को भारतीय टीम के खिलाड़ी ‘गंजू भाई’ के नाम से पुकारते हैं। इसका खुलासा टीम के पूर्व गेंदबाज आशिष नेहरा ने किया था। भारतीय टीम के फिजियो पेट्रिक फरहार्ट खिलाड़ियों के बीच ‘गंजू भाई’ के नाम से बड़े मशहूर हैं।

2015 में पेट्रिक फरहार्ट बने भारतीय टीम के फिजियो

ऑस्ट्रेलिया के  पेट्रिक फरहार्ट भारतीय टीम के साथ फिजियो के रूप में साल 2015 जुड़े जिसके बाद से अब तक वो लगातार फिजियो के रूप में काम कर रहे हैं।

विराट कोहली की फुल टाइम कप्तानी में जब साल 2015 में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई तो उससे ठीक पहले पेट्रिक फरहार्ट को भारतीय टीम के फिजियो बनाया गया जिन्होंने पूर्व फिजियो नितिन पटेल की जगह ली थी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post मौजूदा भारतीय टीम में इनको कहा जाता है ‘गंजू भाई’ , जाने कौन है ये टीम इंडिया का ‘गंजू भाई’ appeared first on SportzWiki Hindi.