Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविन्द्र जडेजा या हार्दिक पांड्या: आंकड़ों से जानिए कौन बेहतर ऑलराउंडर

भारतीय टीम के वर्तमान समय में दो प्रमुख ऑलराउंडर हैं, हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में रविन्द्र जडेजा टीम में मुख्य ऑलराउंडर की भूमिका निभाते थे। जैसे ही विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान बने, उसके कुछ समय बाद ही वनडे और टी-20 टीम से जडेजा जो बाहर कर दिया गया। टेस्ट मैचों में भी उन्हें सिर्फ स्पिन के लिए मददगार पिचों पर ही खेलने का मौका मिलने लगा।

एशिया कप में हार्दिक पांड्या की चोट की वजह से जडेजा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। बांग्लादेश के खिलाफ खेले पहले ही वनडे में 4 विकेट लेकर जडेजा ने अपनी काबिलियत सिध्द कर दी। इसके बाद फाइनल मैच में भी उन्होंने मुश्किल परिस्थिति ने रन बनाये। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेल दी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या हार्दिक के फिट होने के बाद जडेजा फिर टीम से ड्रॉप हो जाएंगे।

आईये आपको तुलना करके बताते हैं कि भारतीय टीम के लिए किस ऑलराउंडर का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

टेस्ट

टेस्ट मैचों की बात करें तो जडेजा ने 38 मैच खेले हैं। इन 38 मैचों में उनके बल्ले से 33.21 की औसत से 1395 रन निकले हैं। इसमें 1 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजी में जडेजा का प्रदर्शन और बेहतरीन रहा है। इन 38 मैचों में उन्होंने 23.45 की औसत से 182 विकेट चटकाए हैं।

हार्दिक पांड्या ने अभी तक 11 टेस्ट मैच ही खेले हैं। इस मैचों में 31.29 की औसत से उनके बल्ले से 532 रन निकले हैं। इसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। गेंदबाजों में 11 टेस्ट में उन्हें 31.06 की औसत से सिर्फ 17 विकेट ही मिले हैं।

वनडे

वनडे मैचों की बात करें तो जडेजा ने अभी तक 140 मैच खेले हैं। इस मैचों की 95 पारियों में उन्होंने 31.14 की औसत और 85 की स्ट्राइक रेट से 1962 रन वनाये हैं। इस दौरान गेंदबाजी में उन्होंने 162 विकेट चटकाए हैं। गेंदबाजी में उनका औसत 35.29 और इकॉनमी 4.89 रही है।

हार्दिक पांड्या ने अभी तक 42 वनडे मैच खेले हैं। इनके 27 पारियों में पांड्या के बल्ले से 29 की औसत और करीब 115 के तरीके रेट से 670 रन निकले हैं। गेंदबाजी में भी 42 मैचों में उन्होंने 40 बल्लेबाजों को आउट किया है। उनकी इकॉनमी 5.56 की है क्योंकि वह पॉवरप्ले और अंतिम ओवरों में काफी गेंदबाजी करते हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय

टी-20 अन्तराष्ट्रीय मैच में जडेजा बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। 40 मैचों की 18 पारी में उन्होंने 93.55 की स्ट्राइक रेट और 9.67 की औसत से 116 रन बनाये हैं। इन रनों में सिर्फ 2 छक्के शामिल हैं। 40 मैचों में उन्होंने 31 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।

हार्दिक की बात करें तो उन्होंने 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की 22 पारियों में 153 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाये हैं। इनमें 17 छक्के शामिल हैं। गेंदबाजी में उन्हें 35 मैचों में 33 विकेट मिले हैं।

सभी फॉर्मेट को मिलाकर देखे तो टेस्ट में रविन्द्र जडेजा का पलड़ा भारी है वहीं सीमित ओवरों के खेल में हार्दिक पांड्या बेहतर ऑलराउंडर दिखते हैं। अब तीनों फॉर्मेट मिलके कौन सबसे बेहतर हा इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है लेकिन दोनों खिलाड़ी के बीच की प्रतिस्पर्धा भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत हैं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रविन्द्र जडेजा या हार्दिक पांड्या: आंकड़ों से जानिए कौन बेहतर ऑलराउंडर appeared first on SportzWiki Hindi.