Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेकार गई हनुमा विहारी की ये पारी, अपनी टीम को नहीं दिला पाए जीत

खेल डेस्क। भारतीय टीम में पदार्पण करने वाले युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी की शानदार अर्धशकीय पारी के बावजूद आंध प्रदेश को विजय हजारे एक दिवसीय ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में हैदराबाद के खिलाफ 14 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

भारतीय टीम की ओर से पहले ही टेस्ट मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले हनुमा विहार ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में 99 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की सहायता से 95 रन बनाए। हालांकि ये पारी भी उनकी टीम आंध्र को जीत नहीं दिला सकी।

बी संदीप (96) की अर्धशतकीय पारी की मदद से हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट पर 281 रन का स्कोर खड़ा किया।

संदीप ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 97 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी के सामने 50 ओवर में नौ विकेट पर 267 रन ही बना सकी। सिराज ने 10 ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं रवि किरण दो विकेट हासिल करने में सफल रहे।

आंध्रपदेश के कप्तान हनुमा विहारी ने रिकी भुई (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलवाने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके।

अब आंध्रप्रदेश को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइल में पहुंची हैदराबाद का बुधवार को मुंबई से मुकाबला होगा। वहीं इसके अगले दिन दिल्ली और झारखंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। विजय हजारे ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 20 अक्टूबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा।