Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के कप्तान को पसंद नहीं आया विराट कोहली का कप्तानी स्टाइल, बताया सबसे खराब कप्तान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली हाल ही में इंग्लैंड में खेली गयी टेस्ट सीरीज के चौथे और पांचवे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली की कप्तानी से प्रभावित नहीं हुए. पांचवा मैच ओवल में खेला गया था जिसमें भारत को 118 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

‘मैं कोहली की कप्तानी से हुआ निराश’

डेली मेल को दिए इन्टरव्यू के दौरान माइक ब्रेयरली ने कहा ”ओवल टेस्ट में कोहली की कप्तानी से मैं बेहद निराश हुआ. जब इंग्लैंड ने उपर पहुंचना शुरु कर दिया तो उसने चीज़ों को जाने दिया. जबकि वह तभी लड़ते हुए नज़र आए जब उनके जीतने के चांस थे.”

आगे उन्होंने कहा ”मैं उनकी उतनी ही प्रशंसा करता हूं जितनी मैंने किसी और क्रिकेटर को करते देखा. पर हर किसी की ताकत गलती भी बन सकती है. उनके बारे में उनका कौशल, प्रतिभा, और विचार निर्दयी और एकतंत्रीय बन सकते है. उन्हें ऐसे लोगों की जरुरत है जो उन्हें चुनौती दें. नहीं तो वह मनमौजी और कट्टर बन जाएंगे.”

ब्रेयरली का मानना है कि अगर विराट कोहली को कोई चुनौती देने वाला कोई न मिला तो वह आलसी हो जाएंगे. उन्होंने कहा ”मैं कल्पना कर सकता हूं कि उसके लिए खेलना मुश्किल हो सकता है. वह लापरवाह और आलसी बन जाएंगे. और कुछ लोगों के पास ये मानसिकता नहीं है.”

इंग्लैंड टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है. जहां टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस दौरना ब्रेयरली ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को टॉप ऑर्डर में खिलाने की सलाह दे रहे हैं. उनका मानना है कि स्टोक्स के पास अच्छा क्लासिकल डिफेंस है.

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 10 अक्टूबर से पांच वनडे मैचों की सीरीज होगी. इसके बाद एक टी-20 मैच होगा और फिर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारत को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 4-1 से हराकर इंग्लैंड टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है.

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके.

The post इंग्लैंड के कप्तान को पसंद नहीं आया विराट कोहली का कप्तानी स्टाइल, बताया सबसे खराब कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.