इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का चौथे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रनों से मात देकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में जीत के लिए विशेष योगदान रोहित शर्मा (167) और अम्बाती रायडू (100) के शतक का रहा है। साथ ही भारतीय टीम के लिए एक खुशखबरी सामने आयी है। तीसरे वनडे में हार का कारण भारतीय टीम में मध्यमक्रम की कमजोर बल्लेबाजी को माना गया था लेकिन अब अम्बाती रायडू के जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से ये परेशानी दूर होती नजर आ रही है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की अम्बाती रायडू की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है की ने अम्बाती रायडू वर्ल्ड कप से पहले कई भारत के लिए कई मुश्किलें आसान कर सकते हैं। यानी इस धमाकेदार पारी की वजह से उनके वर्ल्ड कप के टिकट पर थोड़ी बहुत राय बनती नजर आयी है। भारतीय टीम काफी समय से नबर 4 पर बैटिंग करने के लिए एक अच्छे खिलाड़ी की तलाश कर रही थी। अब अम्बाती रायडू इस कमी को पूरी करते नजर आ सकते है।
कप्तान विराट ने रायुडू की जमकर तारीफ की और कहा की रायुडू ने मौके का भरपुर फायदा उठाया है। इसी के साथ विराट ने कहा कि हमें 2019 विश्व कप तक उसका समर्थन करने की जरूरत है। रायुडू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर चार पर आकर शानदार बल्लेबाजी की। भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 377 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया है। साथ ही राजस्थान के तेल गेंदबाज खलील अहमद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज को मात्र 153 रन पर ही समेट दिया।
Herald