Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के यह तीन पसंदीदा खिलाड़ी नहीं थे टीम में चयन के हकदार, लेकिन फिर भी मिली वेस्टइंडीज के खिलाफ जगह

शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया. भारतीय टीम के इस टीम चयन में तीन खिलाड़ी ऐसे थे. जो टीम में चुने जाने के हकदार थे, लेकिन फिर भी इन तीन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका मिला हैं. यह तीनों ही खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली के काफी पसंदीदा खिलाड़ी भी हैं.

केएल राहुल 

केएल राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरूआती 9 पारियों में बहुत खराब प्रदर्शन रहा था, वह इंग्लैंड में खेली अपनी शुरूआती 9 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाये थे. इससे पहले वह साउथ अफ्रीका दौरे में भी बुरी तरह फ्लॉप हुए थे.

हालाँकि, उन्होंने इंग्लैंड में खेली अपनी अंतिम पारी में शतक जरुर लगाया था, लेकिन उनकी इस खराब कंसिस्टेंसी के बावजूद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह दी हैं, लेकिन उनकी इंग्लैंड की शुरूआती 9 पारियों को देखते हुए कहा जा सकता हैं, कि भारतीय टीम में चयन के हक़दार नहीं थे. केएल राहुल, विराट कोहली के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं.

अजिंक्य रहाणे 

अजिंक्य रहाणे भी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. उन्होंने इंग्लैंड में खेली अपनी 10 पारियों में 25.70 की औसत से मात्र 257 रन ही बनाये थे.

अजिंक्य रहाणे के इस खराब प्रदर्शन के बाद भी उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका मिला हैं. हालाँकि, अजिंक्य रहाणे का इंग्लैंड दौरे का प्रदर्शन यह बताता हैं, कि टीम में चयन के हकदार नहीं थे.  रहाणे भी, विराट कोहली के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं.

ऋषभ पंत 

भारतीय टीम ने ऋषभ पंत के रूप में सिर्फ एक ही स्पेशलिस्ट विकेटकीपर टीम में रखा हैं. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं का यह फैसला काफी हैरान करता हैं, क्योंकि ऋषभ पंत एक अच्छे विकेटकीपर नहीं हैं.

इंग्लैंड में भी उनकी विकेटकीपिंग औसत दर्जे की रही थी. उन्होंने इंग्लैंड में कई कैच टपकाए थे और कई ज्यादा रन बाई के रूप में दिए थे. ऐसे में वह भी बतौर विकेटकीपर भारतीय टीम में चयन के हक़दार नहीं थे. पंत भी कप्तान के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं.

The post विराट कोहली के यह तीन पसंदीदा खिलाड़ी नहीं थे टीम में चयन के हकदार, लेकिन फिर भी मिली वेस्टइंडीज के खिलाफ जगह appeared first on SportzWiki Hindi.