Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

इंटरनेट डेस्क। मेजबान भारतीय टीम ने मेहमान टीम को दूसरे टैस्ट मैच में 10 विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी महज 127 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 56 रन की बढ़त पाने वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 72 रन चाहिए थे, जिसे सलामी बल्लेबाजों ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। भारतीय टीम अब टेस्ट सीरीज के बाद मेहबान टीम के साथ पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

वेस्टइंडीज से सीरीज के बाद भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। जहां पर टीम इंडिया तीन टी20 मैच, चार टेस्‍ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया किस स्क्वॉड को चुनेगी ये तो अभी साफ नहीं है लेकिन कप्तान विराट कोहली ने संकेत दे दिए हैं कि ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर पृथ्वी शॉ जरूर ओपनिंग करेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद विराट कोहली ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया।

वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने उमेश यादव के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की और मीडिया को बताया कि इस तेज गेंदबाज को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली टीम में शुरुआती प्‍लेइंग इलेवन में चयन का प्रबल दावेदार बना दिया है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज एडिलेड में छह दिसंबर से शुरू होगी। उमेश यादव ने कैरेबियाई के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट झटके जिससे भारत इस मैच को 10 विकेट से जीतने में सफल रहा।