ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न एक बहुत ही बड़े क्रिकेटर रहे लेकिन इतने बड़े क्रिकेटर होने के बाद भी वो अपने पूरे करियर के दौरान विवादों में रहे। शेन वार्न को सबसे बड़ा कॉन्ट्रिवर्सियल खिलाड़ी माना जा सकता है।

शेन वार्न और एलिजाबेथ हर्ले का अफेयर रहा सबसे ज्यादा सुर्खियों में
शेन वार्न अपने पूरे करियर में लड़कियों को लेकर विवादों में रहे। शेन वार्न को लेकर माना जाता है कि उन्होंने अपने जीवन में कई लड़कियों के अफेयर होने के कारण सुर्खियों में रहे।

इनमें से शेन वार्न का सबसे बड़ा अफेयर ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले के साथ रहा। शेन वार्न और इस ब्रिटिश एक्ट्रेस के बीच अफेयर लंबे समय तक रहा। एलिजाबेथ हर्ले और शेन वार्न एक-दूसरे के करीब साल 2010 में आए और इनके बीच एक किस सीन ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
शेन वार्न की पूर्व पत्नी सिमोन ने अफेयर को लेकर तोड़ी चुप्पी
तो वहीं शेन वार्न की पूर्व पत्नी सिमोन कलेक्घन ने शेन वार्न और एलिजाबेथ हर्ले के अफेयर को लेकर खुलकर बोला। आपको बताते कि शेन वार्न ने सिमोन के साथ 1995 में शादी की। जिनके तीन बच्चे भी हैं लेकिन ये शादी साल 2005 में ही टूट गई।

सिमोन कलेक्घन ने इस को लेकर कहा कि “शेन वार्न के साथ किस सीन के पहले से तो मैं लिज हर्ले को एक ऑस्टिन पॉवर मुवी के कारण एक फनी इंग्लिश एक्ट्रेस के रूप में जानती थी। मुझे इसका कोई अंदाजा नहीं था कि वो(शेन वार्न) उनके(लिज) के साथ लंदन में होगा। मुझे याद है कि मैं सुबह उठी और इन तस्वीरों को देखा।”
लिज हर्ले के साथ किस करते हुए वार्न की तस्वीर देख हो गई हैरान
सिमोन ने कहा कि “मैं इसे देखकर चौंक गई और बच्चों को लेकर शर्मिंदा हो गई, क्योंकि ये सार्वजनिक हो चुके थे और उसी समय छुट्टियां भी शुरू हो चुकी थी। इससे हमारा क्रिसमस बर्बाद हो गया।”

“शेन का छोटा बेटा पीटर पेन और वो ये सोच भी नहीं सकते थे, कि इस तरह की हरकत दूसरों लोगों पर क्या प्रभाव डालेगी। आपको लगता होगा कि लिज मेरे बच्चों के लिए एक परिपक्व और सम्मानजनक मां हो सकती थी, लेकिन वो ऐसी नहीं थी।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post शेन वार्न और लिज हर्ले के किसिंग स्कैंडल को लेकर उनकी पूर्व पत्नी सिमोन ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई appeared first on SportzWiki Hindi.