Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्तान विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ कों दूसरे टेस्ट में भी मयंक अग्रवाल से पहले मौका देने पर कही ये बात

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाकर करोड़ो भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया था. कप्तान विराट कोहली भी उनके खेल से खासे प्रभावित हैं. जिसके चलते उन्होंने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस 18 वर्षीय खिलाड़ी  की जमकर तारीफ की हैं.

पृथ्वी शॉ को आगे बढ़ने के लिए मौको की जरुरत 

विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ को लेकर कहा,

“मुझे नहीं लगता, कि पृथ्वी ने किसी भी खिलाड़ी की जगह को नुकसान पहुंचाया हैं. एक युवा खिलाड़ी को आगे बढ़ने के लिए मौके जरुर मिलने चाहिए. उसे इन मौकों की जरूरत हैं और फिलहाल उसे मौका देकर हम ऐसा ही कर रहे हैं. 

पृथ्वी एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी

कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा,

“पृथ्वी एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसके पास उच्चतम स्तर पर रन बनाने की बहुत अच्छी क्षमता हैं. मैं खुद उसकी बल्लेबाजी का काफी आनंद उठा रहा हूं. हमें उम्मीद हैं, कि वह जैसे-जैसे खेलेगा एक क्रिकेटर रूप में और अच्छा होता जायेगा. 

जब किसी भी खिलाड़ी को उसकी डेब्यू कैप सौपी जाती है, तो हमेशा वह थोड़ा नर्वस होता हैं और उत्साहित भी होता हैं. उसके पेट में तितलियाँ सी उड़ रही होती है और मुझे यकीन हैं, कि हर कोई इसे महसूस करता हैं.”

हमारे युवा खिलाड़ियों को आता हैं प्रेशर हेंडल करना 

This series is a good opportunity for youngsters: Kohli

कप्तान विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, “पिछले 10-15 साल पहले तक खिलाड़ियों को प्रेशर हेंडल करने का इतना अनुभव नहीं होता था, लेकिन अब हमारे खिलाड़ी आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हजारों दर्शकों के सामने खेलकर भारतीय टीम में आते हैं.

इसलिए हमारे खिलाड़ियों को अपने डेब्यू में प्रेशर को हेंडल करना काफी अच्छी तरह से आता हैं. वह आईपीएल में बहुत से दर्शकों के सामने खेलते हैं, इसलिए उसे अब बड़े मंच में खेलने पर कोई परेशानी नहीं होती हैं.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कप्तान विराट कोहली ने पृथ्वी शॉ कों दूसरे टेस्ट में भी मयंक अग्रवाल से पहले मौका देने पर कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.