Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफ्रीका के सेनेगल में आयोजित होगा यूथ ओलम्पिक का चौथा संस्करण

ब्यूनस आयर्स | यूथ ओलम्पिक का 2022 में होने वाला चौथा संस्करण अफ्रीका के सेनेगल में आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने यहां एक बैठक में सर्वसम्मति से इस बात पर हामी भरी।

यह पहली बार होगा कि यूथ ओलम्पिक अफ्रीका में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों की मेजबानी में चार देश शामिल थे, लेकिन मूल्यांकन आयोग और कार्यकारी बोर्ड ने काफी विश्लेषण के बाद इस बात पर फैसला लिया कि सेनेगल ने सर्वश्रेष्ठ मूल्य प्रस्ताव को सामने रखा और इस समय वहां खेलों के आयोजन का बेहतरीन मौका है।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, “यूथ ओलिंम्पक-2022 की सफल मेजबानी के लिए पूरी अफ्रीका सेनेगल के पीछे खड़ा है। युवा जनसंख्या और खेल के प्रति जुनून को देखते हुए यह अब सेनेगल का समय है।”सेनेगल के तीन शहरों में अलग-अलग स्पर्धाएं होंगी। इन तीन शहरों में डकार, डिमानडियो और सैली शहर शामिल हैं। सेनेगल के राष्ट्रपति ने कहा, “आपने जो सम्मान हमें दिया है उसके लिए सेनेगल और उसके युवा आपके आभारी हैं।

पूरा अफ्रीका, जहां मानवता का जन्म हुआ था, वो अपने इतिहास और युवा जनसंख्या के दम पर 2022 में विश्व के युवा खिलाड़ियों को स्वागत करेगा।”यह फैसला यहां जारी यूथ ओलम्पिक के तीसरे संस्करण के दौरान हुई आईओसी की बैठक में लिया गया।

ये भी पढ़ें….यूथ ओलम्पिक : आस्ट्रिया पर भारी पड़ी भारतीय पुरुष टीम

तीसरा संस्करण छह अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा।

The post अफ्रीका के सेनेगल में आयोजित होगा यूथ ओलम्पिक का चौथा संस्करण appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.