खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले दूसरे वनडे में टॉस जीत लिया। विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
देवधर ट्रॉफी में शतक से चूक गया ये भारतीय खिलाड़ी, पेश की भारतीय टीम के लिए दावेदार
इस मैच के भारतीय टीम की ओर से एक परिवर्तन किया गया है। मैच में राजस्थानी तेज गेंदबाज खलील अहमद के स्थान पर कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। वहीं वेस्टइंडीज टीम में भी एक बदलाव किया गया है। ओशाने थामस के स्थान पर ओबेड मैककोय को पहला वनडे मैच खेलने का मौका दिया गया है।
SLvENG: श्रीलंका ने अंतिम वनडे में इंग्लैंड को हराया अब तक के सबसे बड़े अंतर से
इस मैच में विराट कोहली के टॉस के लिए मैदान में उतरने के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम 950 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई।
इससे पहले भारत ने अपने 949 वनडे में 490 जीते हैं। वहीं उसे 411 में हार का सामना करना पड़ा है। भारत के 8 मैच टाई रहे हैं और 40 में कोई परिणाम नहीं निकला है।
विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम पर बोलती है धोनी की तूती
भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अबांटी रायुडू, महेन्द्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, यजुवेनद्र चहल और उमेश यादव।
वेस्टइंडीज:के पॉवेल, चन्द्रपाल हेमराज, शाई होप, शिमाने हेटमेयर, मार्लोन सैमुअल्स, आर पॉवेल, जैसन होल्डर, एशले नर्स, देवेन्द्र बिशू, केमार रोच और ओबेड मैककोय।