अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आयेदिन कई शानदार रिकॉर्ड बनते रहते हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में भी आयेदिन ऐसे रिकॉर्ड बनते हैं. जो काफी दिलचस्प और हैरान करते हैं. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में घरेलू क्रिकेट के ऐसे पांच अद्भुत रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं. जिनका अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बन पाना लगभग नामुमकिन सा हैं. यह पांचों रिकॉर्ड काफी हैरान करने वाले हैं.
मात्र 6 रन पर आउट हुई बीएस की टीम
1810 में आल इंग्लैंड इलेवन व बीएस इलेवन की टीम के बीच एक मैच खेला गया था. इस मैच में बीएस की टीम अपनी दूसरी पारी में मात्र 6 रन पर ही आउट हो गई थी.
बीएस टीम के 7 बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल पाये थे. बीएस के लिए जे वेल्स ने 4 रन की पारी खेली थी. वहीं दो बल्लेबाजों ने 1-1 रन बनाया था. यह घरेलू क्रिकेट के इतिहास का किसी भी टीम का सबसे कम रन का स्कोर हैं.

पाकिस्तान रेलवे की टीम ने हासिल की पारी व 851 रन से जीत
1964 में पाकिस्तान रेलवे की टीम और डेरा स्माइल्स खान की टीम के बीच लाहौर में एक मैच खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान रेलवे की टीम ने 851 रन की एक बड़ी जीत हासिल की थी.
इस मैच में पाकिस्तान रेलवे की टीम ने अपनी पहली पारी में 910 रन बनाये थे. जिसके जवाब में डेरा स्माइल्स खान की पहली पारी 32 रन और दूसरी पारी मात्र 27 रन पर ही आउट हो गई थी. पारी व 851 रन की इतनी बड़ी जीत आजतक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी टीम ने हासिल नहीं की हैं.

विक्टोरिया ने एक ही पारी में बनाये 1107 रन
1926 में एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच विक्टोरिया की टीम और न्यू साउथ वेल्स की टीम के बीच मेलबर्न में खेला गया था. इस मैच में विक्टोरिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 1107 रन बना डाले थे.
विक्टोरिया ने यह मैच पारी व 656 रन से जीता था. विक्टोरिया के चार बल्लेबाजों ने इस मैच में शतक बनाया था. जिसमे एक तिहरा शतक और एक दोहरा शतक भी शामिल था. 1107 रन का स्कोर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आजतक नहीं बना हैं.

इन दो गेंदबाजो ने लिए एक ही पारी में ली दो हैट्रिक
सर्विसेज और पंजाब के बीच 1964 में खेले गये एक मैच के दौरान सर्विसेज के गेंदबाज जेएस राव ने एक ही पारी में दो हैट्रिक ली थी.
वहीं 1907 में एई ट्रोट ने भी मिडिलसेक्स के लिए खेलते हुए समरसेट के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर एक ही पारी में दो हैट्रिक ली थी.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही पारी में दो हैट्रिक अबतक कोई भी गेंदबाज नहीं ले पाया हैं.
एक ही पारी में लारा ने बना डाले 501 रन

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 501 रन की पारी खेली हुई है. ब्रायन लारा की वह 501 की नाबाद मेराथन पारी प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास की सर्वोच्च रनों की पारी है.
ब्रायन लारा ने 501 रन की यह पारी काउंटी क्रिकेट में खेली हुई है ब्रायन लारा ने 6 जून 1994 को वारविकशायर के लिए खेलते हुए डरहम के खिलाफ 501 रन की यह मेराथन पारी खेली थी.
ब्रायन लारा ने अपनी इस पारी में 427 गेंदों का सामना किया था. वही ब्रायन लारा अपनी इस पारी के दौरान 474 मिनट तक क्रीज में खड़े हुए थे. ब्रायन लारा ने अपनी इस मेराथन पारी के दौरान 62 चौके व 10 छक्के लगाये थे. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इतनी बड़ी पारी आजतक किसी भी क्रिकेटर ने नहीं खेली हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post घरेलू क्रिकेट के यह पांच अद्भुत रिकॉर्ड, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बनने मुश्किल ही नहीं नामुमकिन appeared first on SportzWiki Hindi.