Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या इस कारण गौतम गंभीर को मिलेगी भारतीय टीम में जगह?

खेल डेस्क। अभी भी भारतीय टीम में वापसी का सपना देख रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर विजय हजारे एकदिवसीय घरेलू टूर्नामेंट में धमाकेेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इस टूर्नामेंट में रविवार को हरियाणा के खिलाफ खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन की मदद से दिल्ली ने हरियाणा को पांच विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गंभीर ने इससे पहले 28 सितम्बर को केरला के खिलाफ भी 151 रन की शतकीय पारी खेली थी।

रविवार को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में तेज गेंदबाज कुलवंत खेरजोरिया (31 रन पर 6 विकेट) के लिस्ट ए क्रिकेट में की गई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने हरियाणा पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में केवल 229 रन ही बना सकी।

विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

इसके जवाब में गौतम गंभीर की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली ने 39.2 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अपनी आतिशी पारी के दौरान कप्तान गंभीर ने 72 गेंदों में 104 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 16 चौके लगाए। भारतीय सलामी बल्लेबाज गंभीर का यह लिस्ट ए में 21वां शतक है।

टेस्ट सीरीज के बाद कोच रवि शास्त्री ने पृथ्वी शॉ के बारे में कह दी ये बड़ी बात

गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की ओर से अन्तिम वनडे पांच साल पहले 27 जनवरी, 2013 को धर्मशाला में इंग्लैंड की ओर से खेला था। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया की ओर से एक दिवसीय मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है।