इंटरनेट डेस्क। हाल ही में खबर आ रही है की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अब अपने करियर की नई पारी शुरू करने जा रहें हैं। ये पारी क्रिकेट के मैदान में नही बल्कि चुनावी मैदान में नजर आ सकतेहै खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में दोनों खिलाड़ी में मैदान में उतर सकते है। आपको बता दे की महेन्द्र सिंह धोनी अभी चल रही भारत और वेस्टइंडीज के पांच वनडे मैचों की सीरीज का हिस्सा है।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर लोकसभा चुनाव से राजनेता के रूप में अपनी नई पारी शुरू करते नजर आ सकते है साथ ही बताया जा रहा है की ये दोनों खिलाड़ी भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन चुनावों में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। साथ ही खबर आ रही है की भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली संसदीय सीट 2019 चुनाव में गौतम गंभीर को मौका दे सकती है।
इसके अलावा बताया जा रहा है की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीजेपी में शामिल होने की संभावना भी जताई है। साथ ही कहा जा रहा है की धोनी से बीजेपी के टिकट पर झारखंड की किसी सीट पर लोकसभा चुनाव लडऩे की बात की जा रही है। लेकिन अभी इन बातों को लेकर दोनों खिलाड़ियों ने किसी तरह की कोई प्रक्रिया नही दी है। साथ ही आपको बता दे धोनी इस समय भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच वनडे मैचों की सीरीज का हिस्सा है जबकि गंभीर दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।
Herald