मैनचेस्टर(इंग्लैंड | इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी के मुख्य कोच पेप गार्डिओला का मानना है कि यूरोपीय चैम्पियन रियल मेड्रिड के मिडफील्डर लूका मॉड्रिक के इटली के क्लब इंटर मिलान में शामिल होने की संभावनाएं काल्पनिक हैं। इस सीजन की शुरुआत से पहले समर ट्रांसफर विंडो के दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि मॉड्रिक इंटर जा सकते हैं।
इटेलियन क्लब ने लूका को लुभाने के लिए एक शानदार करार पेशकश किया था जिसके मुताबिक उनका सालाना वेतन 1 करोड़ यूरो होता लेकिन रियल के मिडफील्डर ने स्पेनियश क्लब में ही रहने का फैसला किया।
गार्डियोला ने रविवार को कहा, “यहां पर इसे काल्पनिक फुटबाल कहते हैं। जब आप एक खिलाड़ी के बारे में बात करते हैं जो अगले साल क्लब छोड़ने वाला है, फिलहाल मार्केट बंद है।
ये भी पढ़ें….स्टॉर्मी डेनियल्स का ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा खारिज
मॉड्रिक ने पिछले महीने फीफा के बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड को अपने नाम किया है।
The post गार्डिओला ने कहा- मॉड्रिक का इंटर मिलान जाना काल्पनिक appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.