स्पोर्ट्स डेस्क। 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक भुवनेश्वर में विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ओडिशा सरकार जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में दुनियाभर की 16 दिग्गज टीमें भाग लेंगी। ओडिशा सरकार इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के लिए खास तैयारियां कर रही है। इस बार उद्घाटन समारोह बहुत ही शानदार अंदाज में मनाया जाएगा। आपको बता दें कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हॉकी विश्व कप के सारे गेम कलिंगा स्टेडियम पर खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड का तड़का कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बना देगा। इस भव्य समारोह में कई बॉलीवुड हस्तियां परफॉर्म करेंगी। ओडिशा की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होगा।
विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के इस उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान, आस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार गुलजार अपना जलवा बिखेरंगे। कार्यक्रम में गुलजार और एआर रहमान ने विश्व कप की थीम पर गीत तैयार किया है। इसके अलावा ;चक दे इंडिया फेम सुपरस्टार शाहरूख खान लोगों को ओडिशा की संस्कृति से रूबरू कराते नजर आएंगे।
ICC टेस्ट रैंकिंग में कोहली नंबर वन पर बरकरार, पृथ्वी शॉ ने भी बनाई जगह
यह सबसे आकर्षण का केंद्र होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट से पहले कला और साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्व के दिग्गज गायक, नर्तक और किस्सागो भाग लेंगे। बता दें कि इससे पहले भुवनेश्वर में चैम्पियंस ट्रॉफी (2014) और एफआईएच विश्व लीग फाइनल्स (2017) के सफल आयोजन हो चुके हैं।
Herald