Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप यादव ने बताया क्या था धोनी का वो प्लान जिसके फेल होने पर टाई से करना पड़ा संतोष

कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद बताया कि आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी की जो योजना थी वह सफल नहीं हो पायी और मैच टाई हो गया. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली की नाबाद 157 रनों की पारी की मदद से 6 विकेट खोकर 321 बनाए. जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 321 रन बनाए.

वेस्टइंडीज को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी. 49वां ओवर करने आए मोहम्मद शमी ने कसी गेंदबाजी करते हुए 6 रन दिए. अब आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को मैच पर कब्ज़ा जमाने के लिए 14 रनों की जरूरत थी. गेंद उमेश यादव को थमाई गयी और उन्होंने 13 रन दे दिए. आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को 5 रन चाहिए थे. शाई होप ने चौका जड़कर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

क्या थी धोनी की योजना ?

मैच के बाद कुलदीप यादव ने बताया कि ओवर की आखिरी गेंद में धोनी का प्लान था कि थर्ड मैन को अंदर लाया जाए और पॉइंट को डीप बैकवार्ड की तरफ धकेला जाए. फील्डिंग इस तरह सजाई गयी कि उमेश यादव फुल और वाइड गेंदें करेंगे. उमेश ने ऐसा किया भी रायडू ने अच्छी फील्डिंग की पर गेंद को रोकने में कामयाब नहीं हो पाए.

ये भी पढ़ें – शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया टीम के उपकप्तान की नियुक्ति पर उठाया सवाल

कुलदीप यादव ने कहा ”मैं ये जानने के लिए काफी युवा हूं. मैंने सिर्फ 30 मैच खेले हैं और माही भाई ने 300 मैच खेले हैं. वह मुझ से ज्यादा अनुभवी हैं. कभी-कभी ऐसा होता है. वह हम सभी से ज्यादा अनुभवी हैं. उस समय उन्होंने ऐसा सोचा और किया.”

वहीं दूसरी ओर शाई होप ने कहा ”मुझे उम्मीद थी कि वह मैदान की ओर गेंदबाजी करेंगे और एक वाइड योर्कर आने वाली है. बैट पर ठीक तरह से आई और गेंद बाउंड्री तक गयी. मैं गेंद को बैट पर लेने की कोशिश कर रहा था जिससे सिक्स के लिए जा सके. पर ऐसा नहीं हुआ. लेकिन सकारात्मक बात ये रही कि हमने मैच को गंवाया नहीं”

ये भी पढ़ें – हरभजन ने अब कही विराट के लिए ये बात

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कुलदीप यादव ने बताया क्या था धोनी का वो प्लान जिसके फेल होने पर टाई से करना पड़ा संतोष appeared first on SportzWiki Hindi.