भारतीय टीम के टेस्ट ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय को इंग्लैंड दौरे के अंतिम दो टेस्ट मैचों की 18 सदस्यी टीम से खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया था.
दरअसल, मुरली विजय इंग्लैंड के खिलाफ खेले शुरूआती दो टेस्ट मैच में मात्र 26 रन बना पाये थे. जिसके चलते भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने उन्हें ड्राप कर दिया था.
अब रहाणे भी सकते हैं टीम से ड्राप

बता दें, कि भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. जिसके चलते वह टीम से ड्राप हो सकते हैं. वह इंग्लैंड में भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे.
उन्होंने इंग्लैंड में खेली 10 पारियों में 25.70 की औसत से मात्र 257 रन ही बनाये थे. वह इंग्लैंड दौरे से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भी फ्लॉप साबित हुए थे. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी वह 41 रन ही टीम के लिए बना पाये थे.
वनडे और टी-20 से पहले ही चल रहे हैं बाहर

बता दें, कि अजिंक्य रहाणे पहले ही भारत की वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपना अंतिम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच साल 2016 में खेला था. वहीं अपना अंतिम वनडे मैच उन्होंने फरवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. फिलहाल वह भारतीय टीम के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेल रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे की टेस्ट टीम से कट सकता हैं पत्ता

बता दें, कि अजिंक्य रहाणे की जमकर आलोचना हो रही हैं. जिसके चलते वह अब भारत की टेस्ट टीम से ड्राप भी हो सकते हैं. भारतीय टीम को 6 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे से अजिंक्य रहाणे का टीम से पत्ता कट सकता हैं. भारतीय टीम के चयनकर्ता उनकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को टीम में मौका दे सकते हैं. बता दें, कि अजिंक्य रहाणे 51 टेस्ट मैचों में अबतक 40.91 की औसत से 3191 रन बना चुके हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post मुरली विजय के बाद इस भारतीय खिलाड़ी की हो सकती हैं टीम इंडिया से छुट्टी! appeared first on SportzWiki Hindi.