Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान की बिस्किट ट्रॉफी के अलावा इन पांच ट्रॉफी को देखकर नहीं रुकेगी शाम तक हंसी

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज बुधवार से खेली जानी हैं. इस टी-20 सीरीज के लिए ट्रॉफी को बिस्केट के डिजाईन पर तैयार किया गया हैं. जो भी इस बिस्किट डिजाईन ट्रॉफी को देख रहा हैं. वह अपनी हंसी पर कन्ट्रोल नहीं कर पा रहा हैं.  आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में ऐसी ट्रॉफी को ही दिखायेंगे, जिन्हें देख आप भी हंसी से लोट-पोट हो जायेंगे.

द कोका कोला कप शारजहां-1998 

बता दें, कि 1998 में शारजहां के मैदान पर कोका कोला कप खेला गया था. इस टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम ने हिस्सा लिया था. कोका कोला कप को भारत की टीम ने जीता था, लेकिन इसके जीतने पर भारत को जो कप मिला था. उसे देख हंसी आना स्वाभिक था.

 

कैरेबियन प्रीमियर लीग 

जिस तरह हर साल भारत में आईपीएल खेला जाता हैं. उसी प्रकार वेस्टइंडीज की टीम में कैरेबियन प्रीमियर लीग खेला जाता हैं. इस कैरेबियन प्रीमियर लीग को जीतने वाली टीम को जो ट्रॉफी मिलती हैं उसे देखकर भी लोगो को हंसी ना चाहते हुए भी आ ही जाती हैं.

जनशक्ति ट्रॉफी 2004 

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच भी साल 2004 में जनशक्ति ट्रॉफी खेली गई थी. श्रीलंका की टीम को जीत के बाद इतनी लम्बी ट्रॉफी मिली थी. जिसे पकड़ना टीम के कप्तान महेला जयवर्धने के लिए भी मुश्किल हो रहा था.

वार्न-मुरलीधरन ट्रॉफी 

साल 2007-08 से वार्न-मुरलीधरन ट्रॉफी का आयोजन हो रहा हैं. इस ट्रॉफी में जीतने वाली टीम को ऐसी ट्रॉफी दी जाती हैं. जो काफी रोचक होती हैं. दरअसल, इस ट्रॉफी में मुरलीधरन और वार्न जैसे हाथ से गेंद घुमाने की तस्वीर को डिजाईन किया गया हैं.

 

आईपीएल 2008-2009 ट्रॉफी 

आईपीएल 2008 और आईपीएल 2009 में विजेता टीम को भारत के नक्शे की ट्रॉफी दी गई थी. इस तरह की ट्रोफी भी क्रिकेट प्रेमियों को पहली बार देखा गया.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पाकिस्तान की बिस्किट ट्रॉफी के अलावा इन पांच ट्रॉफी को देखकर नहीं रुकेगी शाम तक हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.