Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनना चाहता है यह पूर्व भारतीय खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल अगले साल मई से जुलाई के बीच इंग्लैंड में होने जा रहा है। वर्ल्डकप में भाग लेने जा रही हर टीम ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इन्हीं तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड स्पिन गेंदबाजी कोच शामिल करने की योजना बना रहा है। इस जानकारी के बाद पूर्व भारतीय लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने टीम में यह भूमिका निभाने की इच्छा जताई है।

हालाँकि लक्ष्मण शिवरामकृष्णन का मानना है कि भारतीय टीम के स्पिनर्स बहुत अच्छे है, लेकिन उन्हें अभी भी लय में आने की जरूरत है। इस बारे में बात करते हुए इस पूर्व भारतीय लेग स्पिनर ने कहा कि यदि बीसीसीआई मुझे ऑफर देती है तो मैं अगले साल होने वाले वर्ल्डकप से पहले स्पिन सलाहकार / कोच की भूमिका में टीम के स्पिनरों की मदद करना चाहता हूँ।

मैच के मध्य 11 से 40 ओवर्स वह समय होता है जब हमें विकेट लेने की जरूरत होती है। यदि हमारे स्पिनर इस दौरान 5 विकेट लेने में कामयाब होते है उनका काम आसान हो सकता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैच आपके हाथ से निकल भी सकता है क्योंकि विपक्षी टीम के खिलाडी अंतिम 10 ओवरों में विशाल लक्ष्य खड़ा कर सकते है।

52 वर्षीय लक्ष्मण शिवरामकृष्णन जो इन दिनों एक कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे है, को वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के स्पिनर्स रविचंद्रन आश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। भारतीय टीम ने इस मैच में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।

बता दें कि शिवरामकृष्णन अपने समय में दिग्गज स्पिनर माने जाते थे। उन्होंने भारत के लिए 9 टेस्ट मैचों में 26 और 16 वनडे मैचों में 15 विकेट लिए थे। लक्ष्मण ने 1984-85 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट मैच में 12 विकेट लेकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी।



Herald