खेल डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के सामने विश्व के बड़े से बड़े गेंदबाज को भी डर लगता है। ये बात तो इस भारतीय क्रिकेटर के रिकॉर्ड देखने के बात सही साबित होती है।
भले ही विश्व के अनेक गेंदबाजों को सहवाग के सामने गेंदबाजी करना अच्छा नहीं लगता हो, लेकिन वीरेन्द्र सहवाग को भी एक बॉलर की गेंदबाजी से डर लगता था।
जी हां, सहवाग को पाकिस्तान के तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंदों का सामना करने में डर लगता है। इस बात का खुलासा खुद भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने किया है।भारत के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने एक शो में बताया कि उन्हें पाकिस्तान के शोएब अख्तर की गेंदबाजी का सामना करने में डर लगता था।
टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले वीरेन्द्र सहवाग ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान यह पता नहीं होता था कि शोएब अख्तर की कौन सी गेंद उनके हेलमेट और कौन सी जूते पर आकर लगेगी।
सहवाग ने बताया कि शोएब अख्तर ने कई बार मेरे सिर पर बॉल मारी है। मैं उनकी गेंदों का मुकाबला करने में डरता था। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पाक गेंदबाज की गेंदों पर बाउंड्री लगाने में अलग ही मजा आता था।
गौरतलब है कि वीरेन्द्र सहवाग ने भारतीय टीम की ओर से टेस्ट और वनडे दोनों में अलग-अलग आठ हजार से रन बनाए हैं। उनका एकदिवसीय क्रिकेट में स्ट्राइक रेट सौ से अधिक रहा है।