क्रिकेट की दुनिया में आयेदिन अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में एक काफी दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे. हम आज आपकों अपने इस खास लेख में एक पारी में सबसे ज्यादा एलबीडबल्यू आउट होने वाली टीम के बारे में बताएंगे.
जिम्बाब्वे की टीम के हुए हैं एक पारी में 7 एलपीडब्लू

आपकों बता दें, कि एक पारी में सबसे ज्यादा एलबीडबल्यू आउट होने वाली टीम जिम्बाब्वे की हैं. जिम्बाब्वे के 10 में से कुल 7 खिलाड़ी एक पारी में एलपीडब्लू आउट हो चुके हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ 2003 में आउट हुए थे जिम्बाब्वे के 7 एलपीडब्लू

बता दें, कि इंग्लैंड की टीम के खिलाफ साल 2003 में जिम्बाब्वे की टीम के कुल 7 खिलाड़ी एलपीडब्लू आउट हो गये थे. जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के बीच साल 2003 में चेस्टर ले स्ट्रीट मैदान पर एक टेस्ट मैच खेला गया था.
इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 416 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया.
इंग्लैंड के इस लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 94 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड की टीम ने इस पारी में जिम्बाब्वे के 7 खिलाड़ियों को एलपीडब्लू आउट कर दिया था.
इंग्लैंड के गेंदबाज रिचर्ड जॉनसन ने इस मैच में कुल 6 खिलाड़ियों को एलपीडब्लू आउट किया था. वहीं एक खिलाड़ी को स्टीव हार्मिसन ने एलपीडब्लू आउट किया था. बता दें, कि इस टेस्ट मैच को इंग्लैंड की टीम ने काफी आसानी से पारी व 69 रन के अंतर से जीत लिया था.
बता दें, कि न्यूजीलैंड की टीम के भी 7 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2005 के काईस्टार्च टेस्ट मैच में एक ही पारी में एलपीडब्लू आउट हो गये थे.
यहाँ देखे 7 खिलाड़ियों के एलपीडब्लू होने का स्कोरकार्ड

The post दुनिया की एकलौती टीम जिसके बल्लेबाज किसी एक पारी में हुए सबसे ज्यादा बार एलबीडब्ल्यू का शिकार appeared first on SportzWiki Hindi.