Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे बताया अपनी सफलता का राज

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्विप कर दिया है। विराट कोहली का इंग्लैंड में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का धमाकेदार प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जारी रहा।

इनके इस प्रदर्शन के कारण ही वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन का ताज अपने पास बरकरार रखने में कामयाब रहे। विश्व नम्बर वन विराट कोहली ने अपनी सफलता के बारे में बताया कि मेहनत से सब कुछ संभव है।

इस मामले में जोकोविक ने टेनिस के महान खिलाड़ी फेडरर को छोड़ा पीछे

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, एकाग्रता और मेहनत से कुछ भी प्राप्त किया जा सकता है।

क्या इस कारण गौतम गंभीर को मिलेगी भारतीय टीम में जगह?

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेहनत करते रहिए। अपने अंदर भरोसा रखिए। आप सभी का दिन बहुत अच्छा हो। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक अंडर-19 टीम की और दूसरी मौजूदा तस्वीर है।

दूसरी बार 92 रन पर आउट होते ही पंत ने बराबरी की इस दिग्गज के रिकॉर्ड की

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दो मैचों को छह दिन में ही जीतकर क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज में विराट कोहली ने एक शतकीय पारी के साथ 184 रन बनाए हैं। जबकि अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज खेलने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपने शानदार प्रदर्शन की मदद से मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल करने में सफल रहे थे।