Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले वनडे में टॉस जीतकर फील्डिंग करेगा भारत, इन तीन खिलाडिय़ों को मिला वनडे डेब्यू का मौका

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टॉस जीत लिया है। भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

इस मैच में दोनों ही टीमों की से तीन खिलाडिय़ों ने अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया। भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला।

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को दी 3-1 से मात

महेन्द्र सिंह धोनी ने पंत को भारतीय वनडे टीम की एकदिवसीय कैप सौंपी। पंत ने हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीजों में दमदार प्रदर्शन किया था।

गेंद को स्विंग करवाने में माहिर इस भारतीय तेज गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा

इस मुकाबले में राजस्थान के खलील अहमद को भी खेलने का मौका मिला है। जबकि वेस्टइंडीज की ओर से ओशिन थॉमस और चंद्रपॉल हेमराज को अपना पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिला।

डेनमार्क ओपन: जीत के साथ सायना और श्रीकांत ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

मैच के लिए भारतीय टीम में तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। उमेश यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभालेंगे।

वेस्टइंडीज: कियरन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), शिमोन हेटमीर, मार्लन सैमुअल्स, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर (कप्तान), एशले नर्स, देवेंद्र बिशू, केमर रोच, ओशिन थॉमस।

RCB का ये विस्फोटक बल्लेबाज अब IPL के 12वें सीजन में खेलेगा इस टीम से

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रवीन्द्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, युजेंद्र चहल।