Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय बांगर के बेटे आर्यन ने खेली संयम भरी अर्द्धशतकीय पारी, तो बांगर ने कही ये बात

यूएई में एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम शनिवार को भारत लौट आयी. वहीं भारतीय टीम के सहायक कोच संजय बांगर वापस लौटते ही इस्लाम जिमखाना अपने बेटे आर्यन का मैच देखने के लिए पहुंचे.

अर्द्धशतकीय पारी से आर्यन ने किया प्रभावित 

डॉ. एचडी कंगा क्रिकेट लीग में इस्लाम जिमखाना की ओर से खेल रहे आर्यन ने अपने पिता को निराश नहीं किया और शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली. 17 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यन ने 134 गेंदों पर 53 रन बनाए.

आर्यन की इस पारी की मदद से इस्लाम जिमखाना ने 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए. जिसके जवाब में जॉन ब्राइट सीसी ने पांच विकेट पर 119 रन बनाए और मैच ड्रा रहा.

मैच के बाद आर्यन ने मिड डे को बताया कि

”हालांकि, बाबा(संजय) ने कहा कि बहुत अच्छा खेला. मुझे पता है कि वह एक पारी से बहुत अधिक प्रभावित नहीं होने वाले हैं. मुझे इसी तरह की और पारियां खेलनी हैं. जब हम लंच पर मिले तो उन्होंने कहा कि मैं अच्छा खेल रहा था और कहा कि मैं ऐसे ही आगे करता रहूँ.”

आर्यन एक बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज भी हैं. 2016 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी में मुंबई अंडर-16 की ओर से खेल चुके हैं. पर फ़िलहाल उनकी नज़रें पुदुचेरी अंडर-19 टीम पर टिकी हैं. अभी हाल ही में उन्होंने तीन ट्रायल मैचों में तीन अर्द्धशतकीय पारियां खेली थीं.

आर्यन इंग्लैंड में हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए लिसेस्टशायर में खेल चुके हैं. जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से काफी प्रभावित किया था.

आर्यन ने वहां 15 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 800 से अधिक रन बनाए, जबकि अपनी खतरनाक गेंदबाजी से 40 विकेट भी चटकाए थे. आर्यन का इस तरह का प्रदर्शन दिखाता है कि वह भविष्य में एक अच्छे ऑल राउंडर के रूप में उभर कर सामने आ सकते हैं.

The post संजय बांगर के बेटे आर्यन ने खेली संयम भरी अर्द्धशतकीय पारी, तो बांगर ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.