Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रसिद्ध न्यूज़ वेबसाइट का आरोप अनुष्का शर्मा की टीम चयन में दखलंदाजी से विराट कोहली से खुश नहीं भारतीय सीनियर क्रिकेटर

भारतीय टीम में चल रही हलचल को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में अनुष्का शर्मा की वजह से सबकुछ नहीं चल रहा हैं.

अनुष्का की वजह से विराट से खुश नहीं भारतीय खिलाड़ी 

बता दें, कि अनुष्का शर्मा की वजह से भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ सही नहीं चल रहा हैं. दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, अनुष्का शर्मा काफी समय भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में बिताती हैं, जिसे भारतीय खिलाड़ी असहज महसूस करते हैं.

इस रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मीटिंग में भी अनुष्का शर्मा कभी-कभी शामिल हो जाती हैं. जिससे भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी बिल्कुल खुश नहीं हैं.

धवन के टेस्ट टीम से बाहर होने की वजह भी अनुष्का?

दैनिक जागरण में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक़, शिखर धवन के टेस्ट टीम से बाहर होने की एक मुख्य वजह भी अनुष्का शर्मा ही हैं. दरअसल, जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे में थी, तो अनुष्का शर्मा और शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी.

दरअसल, अनुष्का ने आयशा को उनके परिवार को लेकर कुछ राय दी थी. जो आयशा को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और इसी बात पर दोनों एक-दुसरे से उलझ गये थे.

इसके बाद एशिया कप में 342 रन बनाकर  ‘मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ रहे शिखर धवन को विराट कोहली की कप्तानी में वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में मौका नहीं दिया गया हैं.

विराट ने धवन को बाहर करने पर साधी चुप्पी 

विराट से जब धवन को बाहर करने के बारे में दैनिक जागरण ने विराट से सवाल किया, तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया. हालाँकि, दैनिक जागरण के सवाल को विराट ने टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने दैनिक जागरण से मामले को जानने की कोशिश की हैं. ताकि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सबकुछ ठीक किया जा सके.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस मामले को लेकर अपने एक बयान में कहा, “जहां तक अनुष्का शर्मा के टीम मीटिंग में शामिल रहने की बात हैं, तो यह सच नहीं हैं.

इंग्लैंड में हम हमेशा बैठक मसाज रूम में करते थे और वहां हमेशा कोई ना कोई खिलाड़ी मसाज कराता था. ऐसे में उनका वहां आना नामुमकिन हैं और जहां तक आयशा और अनुष्का के बीच हुई बहस की बात हैं इस बारे में हमें कुछ पता नहीं  हैं. 

 

यहाँ देखे दैनिक जागरण की रिपोर्ट 

 

The post प्रसिद्ध न्यूज़ वेबसाइट का आरोप अनुष्का शर्मा की टीम चयन में दखलंदाजी से विराट कोहली से खुश नहीं भारतीय सीनियर क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.