भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भारतीय टीम में सफेद गेंद की क्रिकेट में वापसी मुश्किल हो चली है। अब सीमित ओवर की क्रिकेट में बढ़ते प्रतिस्पर्धा की दौड़ के बीच अजिंक्य रहाणे के लिए तो घरेलू क्रिकेट और आईपीएल ही सफेद गेंद में खेलने का आधार बन गया है।
देवधर ट्रॉफी में इंडिया सी के कप्तान अजिंक्य रहाणे की प्रतिक्रिया
इन दिनों अजिंक्य रहाणे भारतीय सीमित ओवर की टीम में शामिल तो नहीं है, लेकिन उन्हें भारत की घरेलू टूर्नामेंट देवधर ट्रॉफी में इंडिया-सी का कप्तान नियुक्त किया है।

अजिंक्य रहाणे तीन टीमों के बीच खेली जा रही देवधर ट्रॉफी में इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और उनसे प्रदर्शन की भी बड़ी उम्मीदें रहेंगी।
मेरी बल्लेबाजी क्रम को लेकर अभी नहीं किया है कुछ तय
देवधर ट्रॉफी के दौरान एक खास इंटरव्यू में अजिंक्य रहाणे ने कहा कि “मुझे नहीं पता कि मैं कौन से क्रम पर बल्लेबाजी करूंगा। हम एक साथ बैठेंगे और हमारे कोच के साथ चर्चा करेंगे।

हर कोई अपनी संबंधित टीम में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। संयोजन को सही करना मुश्किल है क्योंकि हर घरेलू टीम के खिलाड़ी वहां अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें बैठकर इस बारे में फैसला करना होगा।”
युवाओं को अपने खेल का आनंद लेने का ही दूंगा संदेश
भारतीय टीम के टेस्ट उपकप्तान रहाणे ने देवधर ट्रॉफी में घरेलू युवा खिलाड़ियों की मदद को लेकर कहा कि “ये आपके खेल का आनंद लेने और घरेलू टीम में एक व्यक्ति के रूप में खेलने के तरीके के बारे में है। इसमें कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। ये ऐसा है जिस पर मैं हमेशा विश्वास करता हूं।”

“आप इस बारे में अच्छा रवैया, मैदान पर अपना समर्पण और क्रिकेट खेलने के जुनून पर नियंत्रण कर सकते हैं। यहीं एकमात्र मैसेज है जो मैं इन युवा खिलाड़ियों को दूंगा। बस जाओ और जुनून के साथ अपने क्रिकेट का आनंद लो।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारतीय वनडे टीम से बाहर किये जाने के बाद युवा खिलाड़ियों को देवधर ट्रॉफी में ये संदेश दे रहे हैं अजिंक्य रहाणे appeared first on SportzWiki Hindi.