Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफरीदी ने सचिन को नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को माना गेंदबाजों के लिए सबसे मुश्किल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग के सामने गेंदबाजी करने से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीनें छूटने लगते थे। वीरेन्द्र सहवाग जब क्रीज पर होते तो विरोधी गेंदबाज उनसे बचने की कोशिश में लगा रहता।

वीरेन्द्र सहवाग को लगता था शोएब अख्तर की गेंदबाजी से डर

जो बल्लेबाजों सर्वकालिन क्रिकेट में सबसे खतरनाक माना जाता था उसी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को एक पाकिस्तानी गेंदबाज से डर लगता था। लेकिन वीरेन्द्र सहवाग को पाकिस्तान का आक्रमण सबसे ज्यादा रास आता था।

पाकिस्तान के खिलाफ इतना खतरनाक रिकॉर्ड होने के बाद भी वीरेन्द्र सहवाग ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के ही तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंदों से डर लगना बताया था।

वहीं अब शाहिद अफरीदी ने कहा उन्हें लगता था सहवाग से डर

वीरेन्द्र सहवाग ने तो जहां शोएब अख्तर से डरने की बात स्वीकारी तो वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने माना कि उन्हें अपने पूरे करियर के दौरान सबसे ज्यादा सहवाग को गेंदबाजी करने से डर लगा।

अपनी स्पिन गेंदबाजी से कई दिग्गज बल्लेबाज को परेशान करने वाले शाहिद अफरीदी ने कहा कि  “सहवाग के सामने गेंदबाजी करना बहुत ही मुश्किल था। वो टॉप गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई करते थे और उनकी लाइन और लैंथ को बिगाड़ देते थे।”

सहवाग के खेलने के अंदाज से गेंदबाजी कर देता था मुश्किल

शाहिद अफरीदी ने वीरेन्द्र सहवाग के सामने रन पड़ने का डर बताते हुए कहा कि “सहवाग के खेलने का अंदाज ही कुछ इस तरह का रहा है कि अगर वो पिच पर ज्यादा समय तक टिक जाते तो किसी भी गेंदबाज के लिए उनको गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता था।”

“सहवाग के सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाज हार मान जाते थे। अगर वो किसी गेंदबाज के खिलाफ शॉट खेलना शुरू करते तो ये सिलसिला पूरे ओवर बरकरार रहता था। ऐसे में गेंदबाजों के लिए खुद को बचाना बहुत ही मुश्किल होता था।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अफरीदी ने सचिन को नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को माना गेंदबाजों के लिए सबसे मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.