Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केन्सविले गोल्फः चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा को दो शॉट की बढ़त

 
अहमदाबाद

 पिछले महीने नोयडा में पीजीटीआई खिताब जीतने वाले चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने तीसरे राउंड में गुरूवार को चार अंडर-68 का शानदार कार्ड खेलकर केन्सविले ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में दो शॉट की बढ़त बना ली है।  

अक्षय का तीन राउंड का स्कोर सात अंडर 209 हो गया है। गुरुग्राम के तापी घई पार 72 का कार्ड खेलकर पांच अंडर 211 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। 

उनके साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर श्रीलंका के एन थंगराज (68), महू के मुकेश कुमार (69) और कपूरथला के अश्बीर सैनी (69) हैं।  दिल्ली के सचिन बैसोया पार 72 का कार्ड खेलने के बाद दूसरे से छठे स्थान पर फिसल गए हैं। उनका स्कोर चार अंडर 212 है।