Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टेस्ट टीम में रोहित शर्मा के चयन पर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने चयनकर्ताओं से पूछे प्रश्न

खेल डेस्क। भले ही भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हो, लेकिन इस बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन पर सवाल उठने लगे हैं।

इस साल पूरी तरह खामोश रहा है धोनी का बल्ला, ये रिकॉर्ड हैं गंवाह

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा की दस महीनों बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। इससे पहले उन्होंने इसी साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अन्तिम टेस्ट मैच खेला था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दो बड़े शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया दौर के लिए भारतीय टीम में चयन के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने सवाल उठाए हैं।

विश्वकप 2019 में ये खिलाड़ी हो सकता है टीम इंडिया में शामिल, विराट धोनी हुए खुश

इस सम्बंध में बद्रीनाथ भारतीय चयनकर्ताओं से सवाल करते हुए पूछा कि कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को बाहर कर रोहित शर्मा को भारतीय टीम में किस आधार पर शामिल किया गया है।

टीम इंडिया की ओर से दो टेस्ट और सात एक दिवसीय मैच खेलने वाले बद्रीनाथ ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में कई बड़ी पारियां खेल खेलने के बावजूद मयंक अग्रवाल को भारतीय चयनकर्ताओं ने केवल एक सीरीज में मौका देकर बाहर कर दिया। मयंक को इस दौरान अपना डेब्यू मैच खेलने का मौका भी नहीं दिया गया।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया बनी बेटे की मां, ये होगा बच्चे का उपनाम

भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज बद्रीनाथ ने एक बार फिर प्रश्र करते हुए कहा कि क्या मयंक अग्रवाल को केवल संतुष्टि देने के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई थी। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे शृंखला में 152 और 162 रन की शतकीय पारियां खेली है।