इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला राजकोट के मैदान पर खेला गया। जहां भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से हराकर मैच जीता। साथ ही अब भारत दूसरें टेस्ट मैच को जीतकर सीरिज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। साथ इसके बाद दोनों टीमों को के बाच वनडे और ट्वेंटी-20 मैच खेले जाएगे। लेकिन वेस्टइंडीज के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है की टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी टीम के साथ खेलने की संभावना कम है।
श्रीलंका को हराकर भारत ने रिकॉर्ड छठीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की वेस्टइंडीज के ट्वेंटी-20 क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण के भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम में नहीं खेलने की संभावना बताई जा रही है। हाल ही में भारतीय वीजा हासिल करने के लिए तैयार की गई बोर्ड की 25 खिलाडिय़ों सूची में इन दिग्गज खिलाड़ियों का नाम नही होने के कारण बताया जा रहा है की शायद इन खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा नही बनाया जाए।
ICC के इस नए नियम को लेकर विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात
वेस्टइंडीज ने 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए खिलाडिय़ों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खिलाड़ी 10 अक्टूबर को भारत के लिए रवाना होंगे और 12 अक्टूबर तक पहुंचेंगे। इन खिलाड़ियों को भारतीय मैदान पर खेलने का अच्छा अनुभव है अब देखना ये होगा की यह टीम का हिस्सा बन पाते है या नही।
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनना चाहता है यह पूर्व भारतीय खिलाड़ी
Herald