Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: अजहर अली मना रहे थे चौका लगाने का जश्न, अचानक हुए रन आउट

भले ही पहली इनिंग में सलामी बल्लेबाज फखर जमान और कप्तान सरफराज अहमद शतक बनाने से छह-छह रन से चूक गए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पकिस्तान ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. पहली पारी में अब्बास ने 33 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि स्पिनर बिलाल आसिफ ने 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जिससे पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 145 रन पर ही आउट कर दिया. पाकिस्तान की दूसरी पारी में उनके सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज अजहर अली अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हो गए.

अजहर अली 66 रन बना के खेल रहे थे

जब पकिस्तान अपनी दूसरी पारी खेलने आई तो अजहर अली 66 रन बना के खेल रहे थे. उन्होंने पीटर सिडल की गेंद पर एक बेहतरीन शॉट लगाया. अजहर अली और उनके साथी बल्लेबाज को लगा गेंद सीमा रेखा के बाहर गई. दोनों बल्लेबाज आपस में ख़ुशी मनाने लगे. उन्हें ये पता ही नहीं लगा गेंद सीमा रेखा से पहले ही रूक गई है.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क ने तुरंत गेंद उठा के टीम पेन के पास फेंक दिया. उन्होंने तुरंत उनको रन आउट किया जिसे अजहर अली देखते रहें. उनको विश्वाश नहीं हुआ. लेकिन वो आउट हो चुके थे.

आप भी देखिए ये विडियो

ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.पकिस्तान अभी तक 350 रनों से ज्यादा बढ़त बना चुका है.

इससे पहले स्पिनर नाथन लॉयन ने पहली पारी में  12 रन देकर चार विकेट लिए और तहलका मचा दिया था. उन्होंने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी. इसके बाद जमां और सरफराज ने 147 रन की साझेदारी की. जमां ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया. वह मार्नस लाबुसंचांगे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए. वह अपने पदार्पण मैच में नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले चौथे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने.दूसरी पारी में भी वो अर्द्श्तक ही बना सके. सरफराज ने 94 रन की पारी में सात चौके जड़े थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: अजहर अली मना रहे थे चौका लगाने का जश्न, अचानक हुए रन आउट appeared first on SportzWiki Hindi.