भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड्स तोड़ते जा रहे हैं। अब कोहली के पास सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की वनडे सीरीज में कोहली सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। यह रिकॉर्ड ही भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का।
सचिन के नाम 1573 रन
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी तक 39 वनडे मैच खेले हैं। उनकी 39 ही पारियों में तेंदुलकर के बल्ले से 1573 रन निकले हैं। उसका औसत 52.43 और स्ट्राइक रेट 78.02 रहा है। यह दोनों विराट कोहली से काफी कम है। सचिन ने इसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक बनाये हैं, लेकिन 5 ऐसे मौके रहे हैं जब वह बिना रन बनाये भी आउट हुए हैं।

विराट के नाम 1387 रन
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 1387 रन दर्ज हैं। उन्होंने 27 मैचों की 27 ही पारियों में यह रन बनाये हैं। कोहली ने यह रन 60.30 की औसत और 92.28 की स्ट्राइक रेट से बनाये हैं। इसमें उनके नाम 9 अर्धशतक और 4 शतक शामिल है। वह दोनों टीमें को मिलकर रन बनाने में दूसरे स्थान पर हैं।

सचिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 5 मैचों की वनडे सीरीज में विराट 186 रन बना लेते हैं तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।
अन्य खिलाड़ी काफी पीछे
इस सूची में अन्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो वह इन बल्लेबाजों से काफी पीछे हैं। भारतीय टीम में सचिन और कोहली के बाद सिर्फ राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1000 से ज्यादा वनडे रन बनाये हैं। वहीं वेस्टइंडीज के लिए 8 बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाये हैं।

वर्तमान में खेल रहे खिलाड़ियों में कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी के नाम 33 मैच में 899 रन दर्ज हैं वहीं रोहित शर्मा ने 21 मैच में 830 रन बनाये हैं। वहीं वेस्टइंडीज के लिए मार्लन सैमुअल्स के नाम 39 मैच में 1142 रन दर्ज हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट कोहली, बन जाएंगे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.