Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आमीर सोहेल ने कप्तान सरफराज अहमद और कोच मिकी ऑर्थर को ठहराया एशिया कप में खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार

2018 में एशिया कप के दौरान पाकिस्तान का सफर काफी ज्यादा ख़राब रहा हैं. जहां उसने भारत के सामने दो बार हार मानी, तो वहीं अफगानिस्तान के सामने भी पाकिस्तान रनों के लिए लड़ता हुआ नज़र आया.

शोएब मलिक की बेहतरीन पारी के बाद अंतिम ओवर में  पाक को अफगानिस्तान के आगे जीत मिल पाई थी, अगर मलिक नहीं चलते तो पाक का सफर वहीं खत्म हो जाता और अफगानिस्तान की टीम ही बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल बन चूका अंतिम मैच खेलती.

पाकिस्तान का एशिया कप में तभी अंत हो गया था, जब वो बांग्‍लादेश से सुपर-4 में हार गयी थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल में बांग्‍लादेश को हराकर सातवीं बार इस टूनामेंट को अपने नाम किया.

टीम चयन में की बड़ी गलती

अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आमीर सोहेल का कहना हैं, कि पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद और कोच ऑर्थर ने मैच के समय टीम के चयन में गलतियां कर दी, जिसके कारण न सिर्फ एशिया कप 2018 में टीम को हार का सामना करना पड़ा, बल्कि टीम ने बहुत गंदा प्रदर्शन भी किया.

आमीर सोहेल ने पाक पैशन डॉट नेट के एक लेख में लिखा हैं, कि “पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने अपनी वीकनेस और स्‍ट्रेंथ को लेकर बड़ी गलती की हैं.”

टीम ने अपनी वीकनेस और स्‍ट्रेंथ को लेकर की बड़ी गलती

आमीर सोहेल से यह भी कहा कि

“अगर हम अपने हारने के कारणों को देखेंगे, तो पाएंगे की हमारी टीम का कॉम्बिनेशन बेहद ख़राब था. ऐसा लगा, कि करना कुछ था कर कुछ और गए टीम को प्रेशर में देख बार-बार टीम में बदलाव किये गए, जिसके चलते प्रदर्शन और ख़राब हुआ.”

मैं टीम में नकारात्‍मकता नहीं फैलाना चाहता

आमीर ने ये भी कहा कि

“मैं टीम के अंदर निगेटिविटी नहीं फैलाना चाहता हूँ, लेकिन अगर टीम अपनी लगातार हो रही गलतियों से नहीं सीखती हैं, तो बहुत दुख की बात हैं. सरफराज अहमद को इस बात को समझना पड़ेगा, कि उन्हें किस तरीके से अपने अनुभवी बल्लेबाज और गेंदबाजों को जगह देनी हैं. अगर किसी ऑलराउंडर को भी जगह देना हैं, तो ये देखना होगा कि वो ज्यादा अच्छे से क्या कर पाता हैं.”

The post आमीर सोहेल ने कप्तान सरफराज अहमद और कोच मिकी ऑर्थर को ठहराया एशिया कप में खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.