Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौथे वनडे: रोहित और रायुडू के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की बड़ी जीत

मुंबई। उपकप्तान रोहित शर्मा (162) और अंबाटी रायुडू (100) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे वनडे में 224 रन से शिकस्त देकर पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।

उपकप्तान रोहित शर्मा और अंबाटी रायुडू की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मेहमान टीम 36.2 ओवर में केवल 153 रन पर ही सिमट गई।

वेस्टइंडीज की ओर से इसके कप्तान जैसन होल्डर ही कुछ संघर्ष कर सके। उन्होंने 54 रन रन की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 13 रन पर और कुलदीप यादव ने 42 रन पर तीन-तीन विकेट हासिल किए। जबकि लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा और भुवनेश्वर कुमार को एक- एक विकेट मिला।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने केवल 137 गेंदों पर 162 रन रन की बड़ी शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने वनडे करियर में सातवीं बार 150 प्लस का स्कोर खड़ा किया। इस पारी में उन्होंने 20 चौके और चार छक्के लगाए। जबकि रायुडू ने 81 गेंदों पर 100 रन में आठ चौके और चार छक्के लगाए।

रोहित शर्मा ने अपने 192वें मैच की186वीं पारी में वनडे करियर का 21वां शतक लगाकर हर्शल गिब्स की बराबरी की। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने अपने वनडे करियर के 248 मैचों में 21 शतक लगाए थे। भारत ने की ओर से शिखर धवन ने 38, धोनी ने 23, विराट कोहली ने 17 और केदार जाधव ने नाबाद 16 रन बनाए।